भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 1100 अंक तक उछल गया है.हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 18 अगस्त को सेंसेक्स करीब 1100 अंक (+1.4%) चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 383 अंक की तेजी है, ये 25,014.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी50 में भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी आई है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है.प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी ढांचे में बदलाव करने और जीएसटी दरें घटाने के ऐलान ने आज स्टॉक मार्केट में जोश भर दिया. प्रधानमंत्री ने इस साल दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म पेश करने की बात कही. ऐसा होने पर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ कम हो जाएगा और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी.
आज शेयर बाजार खुलते ही BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5.77 लाख करोड़ बढ़ गया. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बाजार खुलने के कुछ देर बाद 1100 प्वाइंट्स यानी 1.13% की तेजी के साथ 81,765 तक पहुंच गया. निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी 310 अंकों की तेजी आई और यह 250022 के आंकड़े को छू गया.
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.87% ऊपर 43,757 पर और कोरिया का कोस्पी 1.23% नीचे 3,185 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% ऊपर 25,375 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% ऊपर 3,740 पर कारोबार कर रहा है।
- 14 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.078% ऊपर 44,946 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.40% गिरकर 21,623 पर और S&P 500 0.29% ऊपर 6,450 पर बंद हुए।
पिछले हफ्ते 740 अंक चढ़ा था शेयर बाजार
शेयर बाजार में गुरुवार, 14 अगस्त को तेजी रही। सेंसेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 80,598 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 12 अंक की तेजी रही, ये 24,631 पर बंद हुआ।





