अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*रूस की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 20 लोगों की मौत,134 से ज्यादा लोग जख्मी*

Share

रूस में पिछले सप्ताह रियाजान इलाके में एक फैक्ट्री में हुए रहस्यमय विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है, जबकि 134 लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी सोमवार को स्थानीय आपात कालीन सेवाओं की ओर से दी गई है. रियाजान इलाके के गवर्नर पावेल मालकोव ने बताया कि यह घटना फैक्ट्री की एक वर्कशॉप में आग लगने से शुरू हुई थी. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस कारण से लगी और फैक्ट्री किस चीज की थी.

रूसी मीडिया रिपोर्टों मृत लोगों की संख्या बताई गई है लेकिन ये नहीं बताया गया है कि फैक्ट्री में प्रोडक्शन किस चीज का हो रहा था. सरकारी सूत्रों ने सिर्फ घायलों के इलाज और राहत कार्यों का ही जिक्र किया है. 18 अगस्त तक की रिपोर्ट के मुताबिक 31 घायलों को रियाजान और मॉस्को के अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जबकि 103 घायल मरीजों का बाहरी इलाज जारी है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें