अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इस साल दिसंबर में पहले मानवरहित मिशन के लिए गगनयान-जी1 का प्रक्षेपण किया जाएगा*

Share

इसरो चीफ वी. नारायणन ने गगनयान मिशन पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि पहला मानवरहित मिशन, गगनयान-जी1, इस साल दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें व्योममित्रा भी उड़ान भरेगी। गगनयान का लक्ष्य भारत की मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन क्षमता का प्रदर्शन करना है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मिशन गगनयान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसरो चीफ वी. नारायणन ने गुरुवार को कहा कि इस साल दिसंबर में पहले मानवरहित मिशन के लिए गगनयान-जी1 का प्रक्षेपण किया जाएगा। नारायणन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बालकृष्णन नायर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

नारायणन ने कहा कि पिछले चार महीनों में इस क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। ऐसे में पहला मानवरहित मिशन जी1 इस साल के अंत में, शायद दिसंबर के आसपास, प्रक्षेपित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें अर्ध-मानव जैसी दिखने वाली व्योममित्रा भी उड़ान भरेगी।

ISS मिशन का अनुभव उपयोगी

हाल ही में सफल एक्सिओम-4 मिशन से लौटे शुक्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का अनुभव भारत के अपने गगनयान मिशन के लिए बहुत उपयोगी होगा। शुक्ला ने कहा, “पिछले एक साल में मैंने जो भी जानकारी इकट्ठा की है, वह हमारे अपने मिशनों, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बेहद उपयोगी होगी।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द, हम अपने कैप्सूल से, अपने रॉकेट से और अपनी धरती से किसी को भेजेंगे। अपने मिशन को लेकर शुक्ला ने सरकार, इसरो और मिशन में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह “पूरे देश के लिए एक मिशन” जैसा लगा।

    Ramswaroop Mantri

    Recent posts

    script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

    प्रमुख खबरें

    चर्चित खबरें