अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*चेतेश्वर पुजारा ने अचानक क्यों लिया संन्यास का फैसला?*

Share

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने सभी को हैरान करते हुए 24 अगस्त 2025 को क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया। लंबे समय से पुजारा भारतीय टेस्ट टीम में कमबैक करने का प्रयास कर रहे थे। घरेलू सीजन के शुरू होने से पहले अचानक क्यों पुजारा ने संन्यास का ऐलान किया, ये सवाल फिलहाल बहुत बड़ा हो गया है। जिसके बारे में अब खुद चेतेश्वर पुजारा ने ही बड़ा खुलासा कर दिया है। 

चेतेश्वर पुजारा ने किया बड़ा खुलासा 

सुपरस्टार टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने साफ कर दिया है कि उन्होंने संन्यास का फैसला अचानक नहीं लिया है। पिछले कुछ दिनों से वो इसके बारे में सोच रहे थे। पुजारा ने टीम से बाहर होने के बाद भी लंबे समय तक वापसी की उम्मीद में घरेलू क्रिकेट खेला, लेकिन उनका कमबैक नहीं हुआ। ऐसे में अब पुजारा का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में भी युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। जिसको ध्यान में रखते हुए ही पुजारा ने घरेलू सत्र के शुरू होने से पहले ये फैसला किया है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें