90 के दशक की बड़ी एक्ट्रेस की बहन और बिसनेसमैन की साली बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में पहुंची थीं. इस शो के दौरान उन्हें फिर से प्यार हुआ और उन्होंने सरेआम अपने प्यार को एक्सेप्ट भी किया. हालांकि हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि जब वो बिग बॉस ओटीटी से लौंटी तो उन्हें थेरेपी सेशन लेने पड़े. उनीक मेंटल हेल्थ काफी बिगड़ गई थी.बिग बॉस में अक्सर ऐसे सितारों को भी देखा गया है, जिनका फिल्मी करियर ठप्प रहा. लेकिन सलमान खान के रियलिटी शो में आकर या तो उन्हें फिर से काम मिलना शुरू हो जाता है. या फिर वो अपनी पर्सनल साइड लोगों के सामने रख पाते हैं. ऐसी ही एक बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में आई थीं. हालांकि ओटीटी से सालों पहले वह बिग बॉस टीवी का भी हिस्सा रह चुकी थीं. लेकिन जब वो दोबारा बिग बॉस के घर से लौटीं तो उनकी मेंटल हेल्थ काफी बिगड़ चुकी थी.











