अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी फिर एकसाथ देखे गए*

Share

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी के तलाक के बाद हाल ही में उनके रिश्ते को लेकर सुर्खियां बनी थीं, जब दोनों को एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर अब भरत की नई तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है। भरत की नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर रोमांस की नई चर्चा छेड़ दी है।

भरत इन दिनों यूरोप ट्रिप पर हैं, वो मिस्ट्री गर्ल के साथ लवी-डवी पोज में नजर आए। सोशल मीडिया पर अब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। भरत तख्तानी यूरोप ट्रिप पर इंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ कोजी दिखे। दरअसल, उन्होंने मेघना के साथ यूरोप की ट्रिप की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों मैड्रिड, स्पेन में एक साथ नजर आए।

भरत ने एक पोस्ट में लिखा, ‘वेलकम टू माय फैमिली’ के साथ एक लाल दिल का इमोजी, जबकि मेघना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘द जर्नी स्टार्ट्स हियर’ के साथ इनफिनिटी (अनंत) और दिल का इमोजी। तस्वीरों में दोनों कैजुअल कपड़ों में रात के समय शहर में मस्ती करते दिख रहे है। इस अपडेट ने कई लोगों को चौंकाया है, क्योंकि हाल ही में ईशा और भरत को परमार्थ निकेतन में एक साथ गंगा आरती करते देखा गया था। स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में दोनों ने एकसाथ धार्मिक रीति-रिवाज निभाए थे। इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते में सुलह की संभावना को जन्म दिया था।

यह तलाक के बाद दोनों का एक साथ पहला सार्वजनिक अवसर था। ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। उनके दो बेटियां, राध्या (2017) और मिराया (2019) हैं। तलाक के बाद दोनों ने संयुक्त बयान में कहा था, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस बदलाव के दौरान, हमारे बच्चों का कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है।’ बता दें कि भरत तख्तानी और ईशा देओल ने साल 2024 में अपनी राहें जुदा कर ली थी। लव मैरिज कर 12 साल की साथ जिंदगी गुजारने और दो बेटियों के होने के बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सब खत्म हो गया। भरत और ईशा ने 2024 में अलग होने की घोषणा कर दी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें