सांसद शंकर लालवानी ने थैलेसिमीया हॉस्पिटल और ब्लड बैंक का किया निरीक्षण
इंदौर। मध्य प्रदेश थैलेसिमीया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नंदा नगर में चलाए जा रहे थैलेसिमीया हॉस्पिटल और नवनिर्मित तथा आधुनिक उपकरणों से संचित ब्लड बैंक का निरीक्षण इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने किया। शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश थैलेसिमीया वेलफेयर सोसायटी द्वारा जानलेवा थैलेसिमीया रोग के उपचार के लिए पिछले कई वर्षों से किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय और सराहनीय बताते हुए कहा कि निश्चितही सोसाइटी एक अच्छा काम कर रही है और इसमें जो भी लोग जन सहयोग कर रहे हैं वे लोगों की जान बचाने का काम कर रहे हैं । आपने सोसाइटी की ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण की गतिविधियों की जानकारी ली तथा सभी मशीनों का निरीक्षण भी किया । सांसद ललवानी को संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सचिव वंदना शर्मा तथा उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने थैलेसिमीया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में 30,000 से ज्यादा बच्चे पीड़ित है । जिन्हें हर 15 दिन में खून चढ़ाया जाना पड़ता है । सोसाइटी पिछले 30 साल से इस अभियान में जुटी हुई है । इंदौर की निजी क्षेत्र की इस सोसाइटी को 1997 में ब्लड बैंक का लाइसेंस मिला था तथा 2007 तक हमने ब्लड बैंक का विधिवत संचालन किया । थैलेसिमीया पीड़ितों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया । बाद में ब्लड बैंक लाइसेंस के कुछ नियमों में परिवर्तन हुए और ब्लड बैंक का आधुनिकीकरण कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया । चूूंकि सोसाइटी के पास फंड नहीं था इसलिए 2007 से अब तक ब्लड बैंक का संचालन बंद था ,लेकिन अब जन सहयोग से ब्लड बैंक का आधुनिकीकरण किया गया है तथा लाइसेंस के लिए आवेदन किया है । आज शंकर लालवानी ब्लड बैंक का निरीक्षण करने आए तब केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अधिकारी ब्लड बैंक की निरीक्षण के लिए भी आए हुए थे । अधिकारियों ने निरीक्षण से संतुष्टि जताते हुए कुछ कमियां बताइ जिन्हें संस्था द्वारा जल्द ही पूर्ण कर दिया जाएगा ।
संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा की हम ने जनसहयोग सभी व्यवस्थाएं जुटाई है और जल्द से जल्द यदि लाइसेंस जारी हो जाता है तो इंदौर के थैलेसिमीया पीड़ितों की वह तो उपचार मिलेगा ही साथ ही शहर के अन्य पीड़ित मरीज भी लाभान्वित होंगे । सांसद शंकर लालवानी ने ब्लड बैंक के तथा थैलेसिमीया अस्पताल के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया ।





