अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कनाडा में महिलाएं कमाई के लिए अपना आधा बिस्तर दे रहीं हैं किराये पर*

Share

लंदन । कनाडा में रहने वाली 37 वर्षीय मोनिक जेरेमिया इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह यह है कि उन्होंने अपने खर्च पूरे करने और तेजी से पैसा कमाने के लिए अपना आधा बिस्तर ही किराए पर देना शुरू कर दिया। कोरोना महामारी के दौरान मोनिक का जीवन पूरी तरह बदल गया। लॉकडाउन में उनका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया और अकेलापन बढ़ गया।

हालात ऐसे बने कि उनकी नौकरी भी चली गई और आमदनी के सारे साधन खत्म हो गए। मुश्किल वक्त में उन्होंने पैसे कमाने का एक अजीब लेकिन कारगर तरीका खोजा, जिसे उन्होंने “हॉट बेडिंग” नाम दिया। इस अनोखी व्यवस्था के तहत मोनिक अपने बेड का आधा हिस्सा किराए पर देती थीं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन विज्ञापन पोस्ट किया। जैसे ही लोगों ने यह एड देखा, कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और आधे बिस्तर को किराए पर लेने में दिलचस्पी दिखाई।

शुरुआत में यह विचार अजीब लगा, लेकिन मोनिक के लिए यह सफल साबित हुआ। हैरान करने वाली बात यह है कि इस अनोखे प्रयोग से मोनिक हर महीने करीब 50,000 डॉलर तक कमाने लगीं। हालांकि, मोनिक ने इस किराएदारी के लिए कुछ सख्त नियम भी बनाए। उन्होंने साफ कर दिया कि कमरे में रहने वाले दोनों लोग केवल तभी एक-दूसरे को गले लगा सकते हैं या साथ सो सकते हैं, जब दोनों की आपसी सहमति हो।

इस शर्त के चलते उनका प्रयोग और भी चर्चित हो गया। कनाडा में अब “हॉट बेडिंग” एक कंट्रोवर्शियल ट्रेंड बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कई लोग मोनिक की सोच को स्मार्ट बिज़नेस आइडिया बताते हुए तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे बेहूदा और अजीबोगरीब करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मोनिक की कहानी यह दिखाती है कि कैसे बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच लोग कमाई के लिए नए-नए रास्ते खोज रहे हैं। जहां एक तरफ यह विचार विवादों में है, वहीं दूसरी तरफ यह इस बात की भी मिसाल है कि मुश्किल हालात में इंसान किस तरह नए प्रयोगों से अपने लिए रास्ता बना लेता है।

बता दें कि आज के दौर में जब महंगाई हर किसी की जेब पर भारी पड़ रही है, लोग पैसे कमाने के लिए अलग-अलग रास्ते तलाश रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

अग्नि आलोक
सच से सरोकार
स्थापना – 2015 | इंदौर, मध्य प्रदेश
अग्नि आलोक की स्थापना वर्ष 2015 में इंदौर, मध्य प्रदेश से एक हिंदी समाचार पत्र के रूप में हुई। संस्थान के संस्थापक, प्रकाशक एवं संपादक रामस्वरूप मंत्री हैं।
प्रिंट पत्रकारिता से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अग्नि आलोक ने समय के साथ बदलती मीडिया तकनीक को अपनाते हुए डिजिटल पत्रकारिता में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
लगभग चार वर्ष पूर्व संस्थान ने अपनी समाचार वेबसाइट शुरू की। इसके माध्यम से समाचार, विचार, विश्लेषण और जनहित से जुड़े विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
फरवरी 2026 में अग्नि आलोक ने अपना यूट्यूब न्यूज़ चैनल प्रारंभ किया। इसके माध्यम से वीडियो समाचार, दैनिक बुलेटिन, विशेष रिपोर्ट और समसामयिक विषयों पर पत्रकारिता का विस्तार किया गया।
संस्थान की विकास यात्रा

वर्ष उपलब्धि
2015 इंदौर से समाचार पत्र की स्थापना
लगभग 2022 समाचार वेबसाइट की शुरुआत
फरवरी 2026 यूट्यूब न्यूज़ चैनल की शुरुआत
संस्थान की प्राथमिकताएं
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता।
आम नागरिकों की समस्याओं को आवाज देना।
किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के मुद्दे।
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता।
आम नागरिकों की समस्याओं को आवाज देना।
किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के मुद्दे।
राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही।
लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय।
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें।
संस्थापक, प्रकाशक एवं संपादक: रामस्वरूप मंत्री
आधिकारिक वेबसाइट: www.agnialok.com⁠

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें