अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सिंघु पर हज़ारो किसान लौटे : करनाल से आये बड़े जत्थे

Share

हिसार में किसान करेंगे कमिश्नर का घेराव : सरकार के हमले का डटकर करेंगे मुकाबला*
*किसानों ने दी क्रांतिकारी अभय सन्धु को श्रद्धांजलि : किसान नेताओ ने घर जाकर शोक जताया*
*कल शहीद करतार सिंह सराभा को याद करेंगे किसान*
*गाज़ीपुर बॉर्डर पर तिरंगा मार्च
*
आज हज़ारो की संख्या में किसान अलग अलग वाहनों से सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे। करनाल व आसपास के किसानों का यह काफिला किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में सिंघु बॉर्डर आया। कटाई के सीजन के बाद लगातार किसान दिल्ली की सीमाओं पर लौट रहे है। सिंघु बॉर्डर पहुंचने पर यहा संघर्ष कर रहे किसानों ने इस काफिले का जोरदार स्वागत किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर केस दर्ज करने और किसानों पर हिंसक हमला करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर हरियाणा के किसान कल हिसार में कमिश्नर का घेराव करेंगे। किसान बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे है व डटकर विरोध करेंगे।

आज दिल्ली मोर्चो पर शहीद भगत सिंह के भतीजे स्व अभय सन्धु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य नेताओं ने मोहाली में उनके परिवार द्वारा आयोजित शोक सभा मे हिस्सा लिया व परिवार को सांत्वना दी।
कल दिल्ली की सीमाओं पर शहीद करतार सिंह सराभा का जन्म दिवस मनाया जाएगा। करतार सिंह सराभा ने कम उम्र में देश व समाज के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया था। यह आंदोलन उन्हें अपना आदर्श मानता है।
गाज़ीपुर बॉर्डर पर आज किसानों ने तिरंगा मार्च निकाला। कटाई के सीजन के लिए गाँव गए किसान अब वापस धरना स्थलों पर आ रहे है। किसान पूरे जोश में है व अपनी मांगे मनवाकर ही आंदोलन वापस लेंगे।
*जारीकर्ता* – बलवीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हनन मौला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उग्राहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़*सयुंक्त किसान मोर्चा*9417269294

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें