अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*देश और दुनिया की युवाओं के सामने भ्रष्टाचार और रोजगार की समस्या सबसे बड़ा सवाल* 

Share

*पड़ोस के देशों में हो रही घटनाओं से भारत की सरकारों को भी सबक लेना चाहिए*

इंदौर। लोहिया विचार मंच मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल एवं समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि देश और दुनिया के युवाओं के सामने भ्रष्टाचार और रोजगार की समस्या सबसे बड़ा सवाल बनकर उभर रही है। पड़ोसी मुल्कों में सभी सरकारों को युवाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है वैसी ही परिस्थितियों भारत में भी निर्मित हो रही है । देश हो  या राज्य सभी जगह भ्रष्टाचार चरम पर है ।वहीं युवाओं को रोजगार के लाले पड़े हुए हैं ।  सरकारों को इन दोनों सवालों को गंभीरता से लेना चाहिए।

नेता द्वय ने आज यहां जारी बयान में कहा है कि देश की सरकारों की नीतियों के चलते खेती बर्बाद हो रही है, पढ़ लिखकर विश्वविद्यालय से युवा निकल तो रहे हैं लेकिन उन्हें वैकल्पिक रोजगार मिल नहीं रहा है ,देश का नौजवान हताशा में जी रहा है ।

 सरकार को समय रहते चेतना चाहिए और जहां व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की कोशिश होना चाहिए, वहीं युवाओं को अध्ययन पूरा करने के साथ ही रोजगार भी मिलना चाहिए ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें