अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर की तीनों मंडियों की अव्यवस्थाओं को दूर करने तथा किसानों की बकाया राशि भुगताऊ सहित तमाम मांगों को लेकर मंडी बोर्ड के एमडी को दिया ज्ञापन* 

Share

*कुमार पुरुषोत्तम के इंदौर आगमन पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल मिला*

 इंदौर। संयुक्त किसान मोर्चा का पतिनिधि मंडलह आज मंडी बोर्डके प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम से मिला तथा उन्हें मंडी की व्यवस्थाओं तथा किसानों को माल बेचने में आ रही परेशानी की ओर ध्यान आकर्षित कराया । गौरतलब है कि प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम आज इंदौर आए थे तथा उन्होंने इंदौर संभाग के मंडी अधिकारियों की बैठक ली तथा उनसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

संयुक्त किसान मोर्चा का पतिनिधिमंडल सर्व श्री रामस्वरूप मंत्री, बबलू जाधव, चंदन सिंह बड़वाया शैलेंद्र पटेल आदि के नेतृत्व मे कुमार पुरुषोत्तम से संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड के कार्यालय में मिला तथा उन्हें ज्ञापन देकर इंदौर की मंडी की अव्यवस्थाओं, लक्ष्मी नगर मंडी व छावनी मंडी में 10 टन का कांटा लगाए जाने, 2018 से बकाया किसानों की भावांतर राशि एवं बोनस राशि का भुगतान कराए जाने तथा 186 किसानों का पैसा लेकर फरार हुए व्यापारी की राशि का भुगतान मंडी निधि से किए जाने की मांग की ।

दिए गए ज्ञापन में कहां गया है  इंदौर की कृषि उपज मंडियों में अव्यवस्थाओं के चलते किसान कई परेशानीयों का सामना कर रहे हैं ।इंदौर की तीनों कृषि उपज मंडियों चोइथराम मंडी, लक्ष्मी नगर मंडी और छावनी मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते किसानों  हम्मालो और व्यापारियों को आए दिन होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलाया जाए। मंडियों में असुरक्षा , बढ़ती चोरी की घटनाएं और अवैध वसूली के चलते जहां किसान मंडी में माल लाने से घबराने लगे हैं ,वही व्यापारियों और हम्मालों में भी असुरक्षा की भावना है । जिसके चलते तीनों मंडियों में व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है । असामाजिक तत्वों का बोलबाला  है तथा आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती है । लाइसेंसी  हम्मालों के अतिरिक्त भी कई हम्माल सक्रिय हैं जो हमेशा झगड़े पर उतारू रहते हैं । अतः हम संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान मांग करते हैं कि वर्ष 2019 से 186 किसानों का भुगतान इंदौर कृषि उपज मंडी लक्ष्मी नगर पर बकाया है इन किसानों के बकाया 2 करोड़ 74 लाख रुपए मंडी निधि से भुगतान किया जाएं।

 चोइथराम मंडी इंदौर में हुई 6 महीने पहले असामाजिक तत्वों द्वारा चाकू बाजी में किसान संतोष उर्फ गणेश को चाकू घोंपकर घायल कर दिया था किसान से मुफ्त टमाटर की मांग की गई थी जिस पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया और बुरी तरह से पिटा वे बदमाश अब भी गिरफ्त से बाहर है सभी को गिरफ्तार किया जाए ओर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए ।

.चौइथराम मंडी, छावनी अनाज मंडी एवं लक्ष्मी नगर अनाज मंडी की बाउंड्री को दुरुस्त किया जाए । असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।

.चोइथराम मंडी में किसानी टीन शेडो पर अवैध कब्जा कर बोर्ड लगाकर दुकान खोली जा रही है। ।

चोइथराम मंडी के अन्दर सांची उत्पाद बेचने के नाम पर खुलेआम वहां मौजूद आधा दर्जन से ज्यादा सांची पॉइंट पर अवैध तरीके से गुटखा ,तंबाकू ,सिगरेट जैसे कई नशीले पदार्थ 24 घंटे बेचे जा रहे हैं इन पर रोक लगाकर अवैध सांची प्वाइंटों को मंडी से हटाया जाए ।चोइथराम मंडी में गेट नंबर 2 और गेट नंबर 3 के सामने अवैध पार्किंग लगाई जा रही हैं जिसे रोका जाए ।

चोइथराम मंडी में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाई जाए मंडी के नाको पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं । आए दिन चोरी की घटनाएं व किसानों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं बंद पड़े सीसीटीवी कैमरो को भी चालू कराया जाए तथा मंडी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

चोइथराम मंडी में कई वर्षों से चौकीदार और नाकेदार एक ही जगह पर पदस्थ है जिन्हें वहां से हटाकर मंडी में रोटेशन पद्धति का पालन करवाया जाए ।

चोइथराम मंडी में कई दुकानों पर अवैध कोल्ड स्टोर बनाए गए हैं जिसे जान माल का खतरा बना हुआ है जिसकी जांच की जाकर उन पर कार्रवाई करें।

10.चोइथराम मंडी में स्थापित सार्वजनिक शौचालयों पर अवैध कब्जा करके वहां दुकाने खोल दी गई है  इन पर रोक लगाकर तत्काल कार्रवाई की जाए ।

11.चोइथराम मंडी में अवैध रूप से बगैर लाइसेंस के कई फर्मो के होर्डिंग्स लगाकर व्यापारी व्यापार कर रहे है जो कई बार किसानों का भुगतान किए बगैर फरार हो जाते हैं  तत्काल इन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।इन्दौर छावनी अनाज मंडी में पूर्व में तीन गेट थे इनसे किसानों को मंडी में माल लेकर आने में और वापस जाने में आसानी होती थी साथ ही व्यापारी, हिम्माल ,ट्रांसपोर्टरों को भी आसानी रहती थी लेकिन कुछ वर्षों से लोहा मंडी की ओर का एक गेट बंद कर दिया गया था उसे पर कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण कर गोदाम बना लिए अतिक्रमण हटाकर शीघ्र गेट चालू किया जाए । 

.इंदौर जिले की हाईटेक मंडी इंदौर में किसानों को भोजन कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है शासन की योजना के तहत मंडियों में भोजन कैंटीन चालू कराई जाए । 

लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में मौजूद अवेध झोपड़पट्टियों को हटाया जाए आए दिन शराबी तत्व मंडी में घूमते पाए जाते हैं जिससे किसान ,व्यापारी, और हम्मालो को खतरा बना रहता है जिसमें मंडी में कई बार चोरी की घटनाएं भी हो चुकी है। 

.तीनों प्रमुख मंडियों में आरओ वाटर कूलर कई दिनों से बंद पड़े हैं पानी के गुणवत्ता स्थर की जांच की जाए आरो वाटर कूलर की टंकी की सफाई कराई जाए ।

.लक्ष्मी नगर अनाज मंडी व छावनी अनाज मंडी में 10 टन के दो बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे लगवाए जाएं रबी सीजन में बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे पर उपज की तुलाई की व्यवस्था की जाए ।

मंडियों में हिम्माली की दरों के फ्लेक्स बैनर लगाए जाएं जिससे निर्धारित दरो से ज्यादा हिम्माली पर रोक लगाई जाए आए दिन इस बात पर किसान और हिम्मालो के बीच कहा सुनी होती है।

लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में एक ही  दुकान पर 10 फर्मो की बिल बनाए जाते हैं जिससे भीड लगती है ऐसा कई दुकानदार करते हैं जिससे किसानों को घंटों परेशान होना पड़ता है ।

किसा नों को उसी दिन फसल बिक जाने के तुरंत बाद बिल बनाकर नगद दिया जाना सुनिश्चित किया जाए कई व्यापारी रोजाना 4 बजे का बोलकर नगद देने से बचते हैं।  किसानों का भुगतान उसी दिन सुनिश्चित किया जाए ।

ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर प्रबंध संचालक ने सहमति जताई तथा उसे पर कार्रवाई किए जाने का शोषण दिया उन्होंने कहा कि जल्द ही 10 तन काटे

 के बारे में निर्णय लिया जाएगा तथा अन्य मांगों को भी हल करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर  संयुक्त सचालक सुश्री।       मंडी सचिव श्री नरेश परमार सहित मंडी समिति के कई अधिकारी भी उपस्थित थे

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें