अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट जारी:साउथ की फिल्में पीछे पहले नंबर पर ‘सैयारा’*

Share

मुंबई। ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में इस बार साउथ की फिल्में पीछे हो गई हैं।

ओटीटी पर हर हफ्ते ढेरों फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में कुछ गिनी-चुनी ही अपनी जगह बना पाती हैं। इसी बीच अब ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में इस बार साउथ की फिल्में पीछे हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं इनके नाम और आप इन्हें किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

सैयारा

पहले नंबर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ है। मोहित सूरी की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गानों ने भी इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
व्यूज

‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की है। ‘सैयारा’ को सबसे ज्यादा यानी 55 लाख व्यूज मिले हैं। इसे आप से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

कुली

लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर 47 लाख से अधिक बार देखा गया है।

इंस्पेक्टर जेंडे

मनोज बाजपेयी की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे तीसरे नंबर पर है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 25 लाख से अधिक बार देखा गया है।
किंगडम

लिस्ट में 7वें नंबर पर विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम है। फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें