अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*साहिब जी का जन्मदिन !*

Share

 -सुसंस्कृति परिहार 

17 सितम्बर जन्म दिन है नरेन्द्र मोदीजी का जिसका सबको इंतजार था। वे 75 वर्ष के हो जाएंगे।  लोग खासकर मोदी विरोधी इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।जिसे वे खुशी का दिन मान रहे थे वह उनके नसीब में नहीं है। संघ यानि मोदीजी के गाॅड फादर दो बार इशारों में समझा चुके हैं कि 75 के बाद जब शाल पहनाया जाता है तब आराम करना चाहिए। दूसरी बार तो डांट भी दिया गया कि तुम्हारा काम संघ विरोधी है इसलिए बर्दाश्त नहीं किया जायगा।तो माफीवीर की परम्परा का अनुकरण करते हुए हाथ जोड़कर झुक झुक माफ़ी मांग लिए।

इधर नेपाल की सत्ता परिवर्तन से डरे हुए मोदीजी पर संघ के इस वार ने,कहा जा रहा है  मोदी में आए कथित परिवर्तन को संघ पचा नहीं पाया है। इसलिए वे घुसपैठियों का राग इतने ऊंचे स्वर में गा रहे है और चुनौती दी जा रही है जो उनके इस रास्ते बाधा बनेगा उसे देख लिया जायेगा। जीएसटी जिसे प्रतिपक्ष नेता गब्बर सिंह टेक्स कहते थे और इस भारी भरकम टेक्स को 18%करने की मांग करते रहे।आज उसी राह पर चलना पड़ा जो राहुल गांधी ने सुझाई थी।जिसका उल्लेख आजकल गोदी मीडिया इस तरह बता रहा है जैसे जनता को कोई नया उपहार दे रहा हो।देश की जनता  जिसे पिछले 11साल से झेल रही थी उसमें अब सुधार कर जनता को रिझाने की कोशिश के ज़रिए अपनी गिरती साख को बचाने का उपक्रम है। अमेरिका से लात खाने के बाद फिलीस्तीन के प्रति बदला रुख चीन और रुस की  ओर दोस्ती का इज़हार बताता है कि मोदी अब नए मोदी में तब्दील हो रहे हैं। जो संघ को पसंद नहीं क्योंकि ये दोनों देश संघ से नफ़रत करता है।संघ को अमेरिका का साथ चाहिए। क्योंकि संघ को सबसे ज्यादा सपोर्ट और सहयोग अमेरिका जैसा पूंजीपति देश करता रहा है। इसलिए बीच बीच में अमेरिका से जुड़ने के लिए मोदी और ट्म्प एक दूसरे को आज भी दोस्त बताते हैं।

 मोदीजी का यह जन्मदिन इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।इस बीच उन पर लगे अनेकों आरोप जिनमें आपराधिक , भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के साथ फर्जीवाड़ा और लूट और वोट चोरी जैसे कई आरोप प्रतिपक्ष ही नहीं बल्कि भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगा रहे हैं।वे तो खुलकर उनके चरित्र पर भी दाग लगा रहे हैं। भाजपा और मोदी जाने क्यों मौन है। किंतु संघ इसे नज़र अंदाज़ नहीं कर सकता।इन सब द्वंद्व के बीच भी मोदी अपनी छवि सुधारने में लग गए हैं।

 इस बार वे अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में एक मेगा टेक्सटाइल पार्क का भूमि पूजन करेंगें ।धार जिले के भैंसोला गांव में यह प्रोजेक्ट मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड एपेरल पार्क (PM MITRA) के तहत स्थापित किया जा रहा है. इसका मकसद विश्वस्तरीय टेक्सटाइल हब बनाना और निर्यात व रोजगार को बढ़ावा देना है । यह स्थानीय किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं का जीवन बदलने वाला प्रोजेक्ट है। पूरे देश में ऐसे 7 PM MITRA पार्क बनाए जा रहे हैं। उधर गुजरात में हजारों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां सेवा के तौर पर मनाएगी तो वहीं अलग-अलग संगठनों ने इस मौके पर सांस्कृतिक से लेकर धार्मिक आयोजन रखे हैं। वड़नगर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए महापूजा भी होगी। प्रधानमंत्री जी अपने काम में लगे हैं।जैसे उनका एकमात्र ध्येय सत्ता से चिपके रहना हो।

अब देखना यह है कि कथित गाॅड फादर इन्हें कब तक बचा पाते हैं क्योंकि प्रतिपक्ष की जागरूकता से जनता तो भविष्य में हटाने के मूड में है जिसका असर असम,बिहार, राजस्थान में तो स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है। आपकी मुट्ठी में कैद चुनाव आयोग भी बुरी तरह फंसा हुआ है। समय रहते यदि संघ प्रधानमंत्री नहीं बदलता है तो भाजपा की बहुत खराब हो जाएगी।जिससे संघ भी पतन की कगार पर होगा। अदालतों और विदेश का रुख भी अच्छा नज़र नहीं आता।

बहरहाल, उम्मीद है प्रधानमंत्री सत्ता के मुखिया बने रहेंगे क्योंकि उनके बिना लगता है भाजपा की सांसें रुक जाएंगी,संघ कमज़ोर होगा।डांट पड़ना माफ़ी मांगना ये सब संघ में सामान्य बात है। इसलिए प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी भी यही चाहते हैं वे ही सत्ता शीर्ष पर रहें ताकि देश उनकी सेवाओं का भरपूर लाभ ले सके तथा पूरे अंतर्मन से उन्हें जान लें। जन्मदिन और सत्ता मुबारक हो मोदीजी।aa

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें