अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*राहुल गांधी ने वोट चोरी दूसरी किस्त पत्रकार वार्ता में जारी की* 

Share

सुसंस्कृति परिहार 

सारे देश के लोगों को 17 सितम्बर को जिस हाईड्रोजन बम फटने का इंतजार था वह दूसरे दिन हुई पीसी में लापता था।इसका कारण उन्होंने ने बताया कि वे पूरी जांच पड़ताल और सत्यता के साथ इस मंच पर बात करता हूं।उसको आने में देर हो रही है वह शीध्र आएगा।

राहुल गांधी की बात निश्चित तौर पर पुख्ता प्रमाणों के साथ होती है उसमें सच्चाई होती है जिसका परीक्षण वे स्वयं करते हैं।ये बात उन्होंने पीसी में कहीं।

दूसरी पीसी में उन्होंने अपने सहज सरल अंदाज में जो प्रेजेंटेशन दिया वह आंख खोलने वाला है। राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि विपक्ष के वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ और ‘वोट चोरों’ की रक्षा कर रहे हैं।’यह बात राहुल गांधी ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में ‘वोट चोरी’ से जुड़े नए सबूत पेश किए और वोटर लिस्ट से नाम काटने के नए आरोप लगाए. उन्होंने पहले ही कह दिया कि यह ‘हाइड्रोजन बम’ नहीं है, हाइड्रोजन बम अभी आने वाला है. कुछ दिनों पहले अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को खत्म करते हुए राहुल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर जल्द ही एक ‘हाइड्रोजन बम’ जैसा खुलासा करेगी.

उन्होंने तो यहां तक कहा था कि ‘इस खुलासे के बाद प्रधानमंत्री मोदी देश को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे’. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल ने आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई, खासकर कर्नाटक के महादेवपुरा क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोट कथित तौर पर ‘चुराए’ गए. उन्होंने इसे लोकतंत्र पर ‘परमाणु बम’ जैसा खतरा बताते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों पर जोर दिया।राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उन लोगों की रक्षा करना बंद करना चाहिए जो भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं. हमने यहां आपको 100% बुलेटप्रूफ सबूत दे दिए हैं. चुनाव आयोग को इन फोन नंबरों, इन OTPs का डेटा जारी करना होगा. राजुरा, महाराष्ट्र में 6,815 वोटर्स जोड़े गए. आलंद में हमने डिलीशन्स पकड़े, राजुरा में हमें एडिशन्स मिले, पर मूल बात एक ही है… यही सिस्टम यह सब कर रहा है. यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी में भी हो रहा है,राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उन लोगों की रक्षा करना बंद करना चाहिए जो भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद कर रहे हैं. हमने यहां आपको 100% बुलेटप्रूफ सबूत दे दिए हैं. चुनाव आयोग को इन फोन नंबरों, इन OTPs का डेटा जारी करना होगा. राजुरा, महाराष्ट्र में 6,815 वोटर्स जोड़े गए. आलंद में हमने डिलीशन्स पकड़े, राजुरा में हमें एडिशन्स मिले, पर मूल बात एक ही है… यही सिस्टम यह सब कर रहा है. यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी में भी हो रहा है, और हमारे पास इसके सबूत हैं.’ और हमारे पास इसके सबूत हैं.’

इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें ये सब जानकारी कहां से मिल रही है?’

राहुल गांधी की इस दूसरी किस्त ने चुनाव आयोग को बुरी तरह लपेटे में ले लिया है। जानकारी निश्चित रुप से चुनाव आयोग में बैठे घुसपैठिए ही दे रहे हैं इससे आयोग और सरकार का पारा चढ़ गया ।वे इन आंकड़ों को झूठा बता रहें।यह बेचारगी का ही परिणाम कि चुनाव आयोग अब फायलों में आग लगवा रहा है। लोगों को एक बार फिर इंतजार रहेगा तीसरे धमाके का जिसे राहुल गांधी हाईड्रोजन बम कह रहे हैं।

   सबसे  मज़ेदार बात  तो ये है कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी एक पूर्ण रुप  से स्वतंत्र इकाई  चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं और तिलमिला जाती है भाजपा। चुनाव आयुक्त मस्त हैं जैसे इन आरोपों से उनका कोई सरोकार ना हो ये हालात इस बात को पुष्ट करते हैं कि दाल में काला ज़रुर है। सरकार का साथ है इसलिए इतना गुरूर है।यह ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। सरकार भले इन आरोपों से बच जाए लेकिन आपके सिर पर जो खंजर लटका हुआ है उससे कोई नहीं बचा पाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें