दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित हुए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का जलवा देखने को मिला है. 33 साल लंबे करियर में पहली बार उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया है. यही वजह है कि शाहरुख खान इस समय लगातार चर्चा में बने हुए हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में दमदार एक्टिंग के लिए दिया है. मंच पर पहुंचते ही पूरा हॉल तालियों की गूंज से उठा. पुरस्कार लेते समय उन्होंने दर्शकों को आदाब के साथ नमस्ते भी किया. शाहरुख काले और सफेद रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रहे थे.
शाहरुख का पहला नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख खान ने इस सम्मान को अपने करियर का ऐतिहासिक पल बताया. अगस्त में जब विजेताओं की घोषणा हुई थी, तभी अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम और परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा था कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों लेकर आई है. जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 1,160 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और हाल के समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हुई.
विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी भी सम्मानित
शाहरुख के साथ एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला. उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल में अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. यही फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार भी जीता. वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी रानी मुखर्जी.
किंग को क्यों नहीं मिलेगा पूरा कैश प्राइज?
इस साल बेस्ट एक्टर का सम्मान शाहरुख खान और विक्रांत मैसी दोनों को दिया गया है. विक्रांत को उनकी शानदार फिल्म ‘12th फेल’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है. नियमों के हिसाब से जब एक ही कैटेगरी में दो कलाकार चुने जाते हैं, तो पुरस्कार राशि बराबर हिस्सों में बांटी जाती है. आमतौर पर इस पुरस्कार के साथ विजेता को ₹2 लाख नकद, स्वर्ण कमल और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. लेकिन इस बार यह सम्मान साझा होने के कारण दोनों कलाकारों को केवल ₹1-1 लाख रुपये ही मिलेंगे.
शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’
नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग भी सुर्खियों में है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा नजर आएंगे.
फिल्म के विलेन के तौर पर अभिषेक बच्चन को कास्ट किया गया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता करणवीर मल्होत्रा भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं और पोलैंड में शूटिंग शुरू कर चुके हैं. मेकर्स फिल्म को साल 2026 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.
शाहरुख खान समेत इन स्टार्स को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान

इंडियन सिनेमा के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड हमेशा से ही बहुत बड़ा सम्मान माना जाता है. इस साल 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा 1 अगस्त को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की थी. लगभग दो महीने बाद मंगलवार 23 सितंबर को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया. ये पुरस्कार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों और उनके योगदान को ध्यान में रखकर दिए गए है.
मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण साउथ सुपरस्टार मोहनलाल रहे, जिन्हें भारतीय फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड सम्मानित किया गया है. उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ मलयालम सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए सबसे गर्व की बात है.
5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 9 स्टेट अवॉर्ड, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके मोहनलाल ने मलयालम ही नहीं, तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. मोहनलाल ने कहा कि ‘ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का है. वो उन सभी निर्देशकों-लेखकोंक के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा किया’.
शाहरुख- रानी मुखर्जी को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी नेशनल अवॉर्ड की लिस्ट में जगह मिली. फिल्म जवान में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया. 33 साल लंबे करियर में यह उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है, जो उनके लिए और उनके करोड़ों फैंस के लिए बेहद खास बन गया. वहीं, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी उनके शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला.
विक्रांत मैसी को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
एक्टर विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. तो वहीं तमिल फिल्म पार्किंग के लिए एमएस भास्कर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला. रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म एनिमल ने बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड जीता, जबकि सैम बहादुर को बेस्ट मेकअप और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का सम्मान मिला. यहां जानिए किसे, किस कैटेगरी में मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड…
कोरियोग्राफी, एक्शन फिल्मों का दिखा जलवा
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लोकप्रिय गीतों पर कोरियोग्राफी के लिए वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला.
- दूसरी ओर ‘द केरल स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए सुदीप्तो सेन को मिला.
- तेलुगु फिल्म हनुमान ने बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का अवॉर्ड अपने नाम किया.
- बंगाली फिल्म डीप फ्रीज को बेस्ट बंगाली फिल्म घोषित किया गया.
- गुजराती फिल्म वश के निर्देशक को रजत कमल अवॉर्ड मिला और बेस्ट कन्नड फिल्म का पुरस्कार ‘द रे ऑफ होप’ ने जीता.
- एकता कपूर की फिल्म ‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का सम्मान दिया गया. इस फिल्म में सान्या माल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
- प्रसिद्ध समीक्षक उत्पल दत्ता को बेस्ट फिल्म क्रिटिक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.





