अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भारत-पाकिस्तान के फाइनल से पलट गया पूरा इतिहास,41 साल और 16 टूर्नामेंट… *

Share

एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश की टीम को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब पाकिस्तान का सामना भयंकर फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम से होगा। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगी।

दुबई: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश की टीम को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब पाकिस्तान का सामना भयंकर फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम से होगा। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगी। भारत ग्रुप स्टेज और सुपर 4 में पाकिस्तान पर जीत के बाद फाइनल में पहुंचा है। यह फाइनल मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी पहली बार एशिया कप के फाइनल में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

41 साल और 16 संस्करण में नहीं हुआ
टूर्नामेंट के 41 सालों के इतिहास और 16 संस्करणों में ऐसा कभी नहीं हुआ। 2025 का फाइनल भारत का 11वां फाइनल होगा। भारत 9वीं बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा। वहीं पाकिस्तान छठी बार फाइनल खेलेगा और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा। ऐसे में 2025 का फाइनल बहुत ही रोमांचक होने वाला है।

भारत का दूसरा फाइनल होगा
टी20 फॉर्मेट की बात करें तो दोनों टीमें एशिया कप में दूसरी बार फाइनल खेलेंगी। भारत ने 2016 में टी20 का खिताब जीता था। पाकिस्तान 2022 में श्रीलंका से हार गया था। अब पाकिस्तान पहली बार टी20 खिताब जीतने की कोशिश करेगा। यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है। क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

जमकर मचा है बवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा एशिया कप में 2 बार मुकाबले हुए हैं। इस बीच पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। वहीं सुपर 4 के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। अब दोनों टीमें फिर भिड़ने वाली हैं। इस बीच एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानियों से हाथ भी नहीं मिलाया। इस बात पर बवाल हुआ और पाकिस्तानी खिलाड़ी अजीब सेलिब्रेशन करते हुए नजर आए। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान को जमकर बुरा-भला कहा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें