अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पीएम मोदी के पोस्ट पर क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव?*

Share

एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जबरदस्त जीत दर्ज की तो पूरा देश जश्न में डूब गया. इसी मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा कि “#OperationSindoor on the games field. Outcome is the same – India wins! Congrats to our cricketers.” पीएम मोदी के इस ट्वीट ने खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ा दिया.

पीएम के पोस्ट पर सूर्यकुमार की प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पीएम मोदी के इस पोस्ट पर दिल से प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,“अच्छा लगता है जब देश का नेता खुद फ्रंट फुट पर बैटिंग करता है. ऐसा लगा जैसे उन्होंने खुद स्ट्राइक ली और रन बनाए. जब सर सामने खड़े होते हैं तो खिलाड़ी खुलकर खेलते हैं.”

जश्न मना रहा है देश- सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा कि जब पूरा देश जीत का जश्न मना रहा होता है तो टीम को और ज्यादा मोटिवेशन मिलता है. सबसे जरूरी बात ये है कि पूरा देश जश्न मना रहा है. जब हम भारत वापस जाएंगे तो बहुत अच्छा लगेगा.

सूर्यकुमार यादव का सराहनीय कदम

इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक और सराहनीय कदम उठाया है. उन्होंने घोषणा की है कि वह अपनी टूर्नामेंट फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों को दान करेंगे.

विवाद से जीत तक का सफर

मैच के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक करने से इनकार कर दिया था. फाइनल में तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी तक लेने से मना कर दिया. नकवी ने पहले भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए थे जो टीम को बिल्कुल पसंद नहीं आए.

सूर्यकुमार यादव का जवाब

सूर्यकुमार यादव ने अपने अंदाज में मोहसिन को जवाब दिया. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ एक फोटे पोस्ट की जिसमें ट्रॉफी की जगह सिर्फ एक इमोजी था. कैप्शन में लिखा कि जब खेल खत्म हो जाता है तो सिर्फ चैंपियंस याद रहते हैं, ना कि ट्रॉफी की तस्वीर याद रहती है.

टीम इंडिया ने मैदान पर ही नहीं बल्कि अपने रवैये से भी दिखा दिया कि वो सिर्फ जीतने नहीं बल्कि देश का सम्मान बनाए रखने भी उतरी थी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें