अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दुबई से यूं भारत पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी,सूर्या का स्वैग, हार्दिक का कूल डूड स्टाइल, एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम

Share

भारतीय टीम एशिया कप 2025 जीतकर वापस भारत लौट गई है। उन्होंने फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराया था। भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप में गजब का खेल दिखाया। लगातार सातों मैच जीतकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन बार हराया। जितनी बार पाकिस्तान भारत से भिड़ा, उतनी बार उसकी धज्जियां उड़ गई। फाइनल में तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के लाजवाब प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा।

एशिया कप जीतने के बाद भारत पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एशिया कप 2025 अपने नाम कर अब दुबई से भारत लौट गए हैं। उनका भारत आने का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, खिलाड़ी अलग-अलग जगहों पर उतरे हैं। जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या मुंबई उतरे। वहीं, तिलक वर्मा हैदराबाद उतरे। चाहे मुंबई हो या हैदराबाद… चैंपियन खिलाड़ियों का उनके चाहने वालों ने जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों के आसपास फैंस की भीड़ जमा थी।

भारत ने मोहसिन नकवी से नहीं ली एशिया कप की ट्रॉफी तो पीसीबी चीफ को लग गई मिर्ची
यह पूरा एशिया कप काफी ज्यादा विवादों से भरा रहा। हालांकि, फाइनल मैच खत्म होने के बाद भी एक और विवाद सामने आया। दरअसल, भारतीय टीम ने इस पूरे एशिया कप में पाकिस्तान का बॉयकॉट किया। भारत का यही स्टैंड खिताब जीतने के बाद भी देखा। टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। यह बात नकवी को इतनी चुभी कि वह अपने साथ ही ट्रॉफी लेकर चले गए। भारत को खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी ही नहीं मिली।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें