देश की आधी GDP के बराबर है इनका वेल्थ…मुकेश अंबानी टॉप पर
हुरून ने भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की ऐसी लिस्ट जारी कर दी है, जिनकी टोटल नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस लिस्ट में इंदौर के 10 तो राजधानी भोपाल के 4 रईसों ने जगह बनाई है. जाने भोपाल के सबसे अमीर बिजनेसमैन कौन हैं?हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने टॉप पोजिशन हासिल की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिकॉर्ड 358 डॉलर-अरबपतियों वाली लिस्ट में शामिल थे.भारत के धन कुबेरों की सूची में अंबानी-अडानी जैसे मशहूर कारोबारियों के नाम अव्वल हैं। इंदौर के कारोबारियों ने भी देश के अमीरों की सूची में चमक बिखेरी है। एक-दो नहीं बल्कि इंदौर के कुल 10 लोगों के नाम इस साल की हुरुन रिच लिस्ट में शामिल हुए हैं।
भारत के धन कुबेरों की सूची में अंबानी-अडानी जैसे मशहूर कारोबारियों के नाम अव्वल हैं। इंदौर के कारोबारियों ने भी देश के अमीरों की सूची में चमक बिखेरी है। एक-दो नहीं बल्कि इंदौर के कुल 10 लोगों के नाम इस साल की हुरुन रिच लिस्ट में शामिल हुए हैं। बीते साल की तरह विनोद अग्रवाल फिर से प्रदेश में सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूची में सबसे ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर से भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. बुधवार (1 अक्टूबर) को जारी एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने टॉप पोजिशन हासिल की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिकॉर्ड 358 डॉलर-अरबपतियों वाली लिस्ट में शामिल थे.
इस लिस्ट में अंबानी परिवार ₹9.55 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. वहीं गौतम अदाणी (Gautam Adani) और उनका परिवार ₹8.15 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है.
शाहरुख खान सबसे अमीर एक्टर
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी ₹12,490 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ पहली बार भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में और अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं. लिस्ट में शाहरुख खान की संपत्ति का क्रेडिट रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और उसकी अंडरटेकिंग को दिया गया है. रैंकिंग में शाहरुख खान जूही चावला (₹7,790 करोड़) और ऋतिक रोशन (₹2,160 करोड़) जैसे दूसरे एक्टर्स से बहुत आगे हैं.
रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला
वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर (Roshni Nadar) मल्होत्रा को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया. उन्होंने ₹2.84 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहली बार टॉप 3 में जगह बनाई. देश में अरबपतियों की कुल संख्या 350 को पार कर गई है, जो 13 साल पहले इस सूची के शुरू होने के बाद से छह गुना बढ़ी है. लिस्ट में शामिल सभी लोगों की संयुक्त संपत्ति ₹167 लाख करोड़ है, जो भारत की जीडीपी के लगभग आधे के बराबर है.
31 साल के अरविंद श्रीनिवास सबसे युवा अरबपति
इसके अलावा हुरुन इंडिया की इस सूची में कई युवा वेल्थ क्रिएटर्स, खास कर वैसे युवा जिन्होंने शून्य से सबकुछ शुरू किया और संपत्ती बनाई, को भी शामिल किया गया है. खुद के दम पर सफलता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की बात करें तो सूची में 66%, यानी लगभग 1,115 लोग, स्व-निर्मित हैं.
इनमें परप्लेक्सिटी (Perplexity) के संस्थापक, 31 साल के अरविंद श्रीनिवास (Aravind Srinavas) को ₹21,900 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ भारत का सबसे युवा अरबपति घोषित किया गया.
अरबपतियों की सूची में मुंबई सबसे आगे
देश की फाइनेंसिंयल कैपिट की जाने वाली मुंबई अभी भी सबसे ज़्यादा अरबपतियों वाले शहरों की सूची में सबसे ऊपर है, जहां भारत के 451 सबसे अमीर लोग बसते हैं. इसके बाद 223 अरबपतियों के साथ नई दिल्ली और 116 अरबपतियों के साथ बेंगलुरु का स्थान है.

भारत के सबसे अमीर लोगों की हुरून रीचेस्ट इंडियन 2025 जारी हो गई है. जिसमें भारत के 1687 ऐसे अमीर लोगों को लिस्ट में जगह मिली है. जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है.

हुरून की सबसे अमीर इंडियन की लिस्ट में एक बार फिर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले नंबर पर घोषित हुए हैं. उनके बाद अडानी ग्रुप के गौतम अडानी एंड फैमिली भारत के दूसरे सबसे अमीर लोग हैं.

मध्यप्रदेश से भी हुरून की इस रिच लिस्ट में इंदौर के दस, तो भोपाल के 4 लोगों को जगह मिली है, जिसमें राजधानी भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी सबसे अमीर भोपाली और एमपी के दूसरे नंबर के रईस घोषित हुए हैं. उनकी कुल संपत्ति 4,430 करोड़ रुपये आंकी गई है.
4/7

हुरून रिच लिस्ट में भोपाल के सबसे अमीर लोगों में बंसल ग्रुप के अनिल बंसल को दूसरा स्थान मिला है. इस लिस्ट में उनकी कुल संपत्ति ₹2,800 करोड़ बताई गई है.
5/7

भोपाल के सबसे अमीर लोगों में तीसरे नंबर पर दिलीप बिल्डकॉन के सीईओ देवेंद्र जैन को जगह दी गई है. इस लिस्ट में उनकी टोटल नेटवर्थ ₹2750 करोड़ बताई गई है.
ADVERTISEMENT
6/7

हुरून की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भोपाल के चौथे सबसे अमीर इंसान की लिस्ट में सागर मैन्यूफैक्चरर्स के सुधीर कुमार अग्रवाल एंड फैमिली को जगह मिली है. उनकी कुल नेटवर्थ ₹2,510 करोड़ आंकी गई है.
7/7

हुरून की सबसे अमीरों की इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के सबसे अमीर इंसान के रूप में विनोद अग्रवाल को पहली पोजिशन मिली है. इस लिस्ट के मुताबिक अग्रवाल कोल के विनोद अग्रवाल की कुल संपत्ति ₹9500 करोड़ है, जो एमपी में सबसे अधिक है.उन्होंने संपत्ति बढ़ाते हुए बीते साल के मुकाबले इस साल सूची ऊपर की ओर छलांग भी लगाई है। शक्ति पंप के पाटीदार परिवार के दो भाई इस सूची के लिहाज तीसरे और छठे सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। आनंद ज्वैल्स के संचालक भी दसवें नंबर पर सूची में नजर आ रहे हैं। ईडी छापे में घिरा पाथ ग्रुप भी इस लिस्ट में शामिल हुआ है। हुरुन रिच लिस्ट में सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो। हुरुन के सूची के अनुसार देश में कुल 1,687 ऐसे लोग हैं जिनकी संपत्ति इस आंकड़े को पार कर रही है।
अरबपतियों की लिस्ट में युवाओं की आंधी
इस लिस्ट में भारत के युवाओं की भी कमाल की भूमिका रही है. 31 साल के अरविंद श्रीनिवास, जिन्होंने एआई स्टार्टअप Perplexity की नींव रखी थी. वह 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने है. वहीं, Zepto के 22 वर्षीय कैवल्य वोहरा और आदित पालीचा ने यह दिखा दिया कि अगर आइडिया दमदार हो तो उम्र महज एक नंबर है.
—विज्ञापन—
बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है- किंग खान की एंट्री
इंडिया की रिच लिस्ट में इस बार सबसे चौंकाने वाला नाम बॉलीवुड से आया है. 59 वर्षीय शाहरुख खान, जिन्हें दुनिया ‘किंग खान’ कहती है, 12,490 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पहली बार अरबपति बने हैं. उनकी एंट्री बॉलीवुड ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी मील का पत्थर साबित हो रही है.
पुराने दिग्गजों की मजबूती
70 वर्षीय नीराज बजाज और परिवार ने अपनी संपत्ति में 43% की बढ़ोतरी की और अब 2.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं. वहीं, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के शेयरों में 124% उछाल की बदौलत अरबपतियों की सूची में दोबारा धमाकेदार वापसी की है.
कुछ रोचक आंकड़े
इस बार कुल 1,687 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक रही है.
सूची में शामिल हुए 284 नए चेहरे.
औसतन, सूची के धनी लोगों ने हर दिन 1,991 करोड़ रुपये कमाए है.
शहरवार- मुंबई में देश के सबसे ज्यादा अमीर है. यहां 451 अरबपति और फिर दिल्ली 223 और बेंगलुरु 116 अरबपति हैं.
कौन सा सेक्टर सबसे आगे?
इसमें सबसे ऊपर 137 अरबपतियों के साथ फार्मा सेक्टर रहा है. इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स (132) और केमिकल्स-पेट्रोकेमिकल्स (125) ने फिर से बाजी मारी है. इस बार रियल एस्टेट ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए 99 नए अरबपतियों को जन्म दिया है.
विशेषज्ञों की नजर में
एम3एम फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया कहती हैं कि रियल एस्टेट अब केवल कारोबार नहीं रहा है बल्कि विविधता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है. वहीं, हुरुन इंडिया के फाउंडर अनस रहमान जुनीद मानते हैं कि भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति अब 167 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंची है और इसमें से ज्यादातर पहली पीढ़ी के उद्यमियों की है.
हुरुन के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अमीर बने विनोद अग्रवाल की संपत्ति में एक साल में 2400 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। सूची के अनुसार वे देश में 328वें नंबर पर हैं, जबकि बीते साल की रिच लिस्ट में वे 394वें स्थान पर थे। 2024 में उनकी संपत्ति 7100 करोड़ थी। इस लिहाज से यानी हर दिन 6.57 करोड़ रुपये का इजाफा उनकी संपत्ति में हुआ है। प्रदेश में दूसरे नंबर पर खड़े उजास एनर्जी के श्याम मूंदड़ा की संपत्ति बीते वर्ष के मुकाबले घटी है। बीते साल वह 3500 करोड़ के साथ 709 नंबर पर थे, अब वह 767 नंबर पर है और संपत्ति 3410 करोड़ रुपये है।
शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार बीते साल 3400 करोड़ के साथ 732 नंबर पर थे लेकिन अब 1440 करोड़ रुपये के साथ 1399वें पर आ गए हैं। वहीं सुनील पाटीदार जो इसी कंपनी के हैं, वह बीते साल 1200 करोड़ के साथ 1445 नंबर पर थे, इस बार 2050 करोड़ के साथ 1094 नंबर पर आ गए हैं। यानी सुनील पाटीदार की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है। राजरतन के सुनील चौरड़िया बीते लिस्ट में 2100 करोड़ के साथ 1016 पायदान पर थे जो अब 1330 करोड़ की संपत्ति के साथ 1470 नंबर पर आ चुके हैं। कुछ सालों पहले तक चौरड़िया प्रदेश में सबसे अमीर भी रहे थे। जीआर इन्फ्रा के विनोद अग्रवाल पहले 1700 करोड़ के साथ 1192 पायदान पर थे जो अब 1206 वें नंबर पर है और 1820 करोड़ की नेटवर्थ है।
विमल तोड़ी और पाथ ग्रुप की संपत्ति घटती नजर आ रही है। जयदीप इस्पात के विमल तोड़ी इस बार 1270 करोड़ की संपत्ति के साथ 1507 नंबर पर है जो बीते साल 1500 करोड़ से 1298 नंबर पर थे।पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति पहले 1300 करोड़ थी और वह 1378वें नंबर पर थे इस बार उनकी संपत्ति घटी है। अब 1230 करोड़ है। वह 1522 नंबर पर आ चुके हैं। इसी तरह आनंद ज्वैलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति 1220 करोड़ है। उनकी संपत्ति में बीते साल के मुकाबले इजाफा हुआ है। वह अभी 1525 नंबर पर है जो बीते साल 1000 करोड़ के साथ लिस्ट में 1534 नंबर पर थे।
हुरुन रिच लिस्ट में इंदौर के दस कुबेर
1. विनोद अग्रवाल, संपत्ति 9500 करोड (देश में 328वां स्थान),अग्रवाल कोल कंपनी
2. श्यामसुंदार मूंदड़ा, 3410 करोड़, (देश में 767वां स्थान), उजास एनर्जी
3. सुनील पाटीदार, 2050 करोड़ (देश में 1094वां स्थान), शक्ति पंप
4. विनोद जैन, 1940 करोड़, ( लिस्ट में 1149 स्थान),शांतिनाथ डिटर्जेंट
5. विनोद कुमार अग्रवाल, 1820 करोड़, (लिस्ट में 1206वां स्थान), जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स
6. दिनेश पाटीदार, 1440 करोड़, (देश में 1399वां स्थान), शक्ति पंप
7. सुनील चौरडिया- 1330 करोड़,(देश में 1470वां स्थान), राजरतन ग्लोबल वायर
8. विमल तोड़ी, 1270 करोड,( देश 1507वां स्थान), जयदीप इस्पात
9. नितिन अग्रवाल, 1230 करोड़, (देश में 1522 वां स्थान),पाथ ग्रुप
10. गौरव आनंद 1220 करोड़, (देश में 1525वां स्थान), आनंद ज्वैलर्स।





