अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*शहडोल में ‘शराबी कपल’ का नंगा नाच! तेज बारिश में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा*

Share

शराब की मदहोशी में एक ‘कपल’ ने बीच सड़क पर जमकर ड्रामा किया। पति-पत्नी दोनों शराब के नशे में इस कदर डूबे थे कि उन्हें यह भी होश नहीं रहा कि वे बीच सड़क पर क्या कर रहे हैं! करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही के बीच इनका ड्रामा चलता रहा...

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक ‘शराबी कपल’ का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां महिला और आदमी दोनों शराब के नशे में इस कदर मदहोश थे कि उन्हें अपने ड्रामा के अलावा आसपास के लोगों और वाहनों का भी आभास नहीं था। पति ने पत्नी को जमीन पर पटका और उसके गले पर लात रखकर चीखने लगा!

शहर के रीवा रोड पर देखने को मिली, जहां एक पति-पत्नी ने सड़क पर शराब के नशे में धुत्त होकर जमकर हंगामा किया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा दोनों ने सड़क पर जमकर झगड़ा करते रहे।

शहडोल से सामने आए ‘नशेड़ी कपल’ हंगामे के वीडियो के बाद लोग इनको जमकर कोस रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोग खूब देख रहे हैं। इसमें तेज बारिश के बीच दोनों आपस मे झगड़ते रहे। दोनों में झगड़ा किस कारण से हुआ इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। पति ने शराब के नशे में पत्नी के गले पर पैर रख दिया तो आम लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों वहां से चले गए। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें