अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*प्रकाश महावर को मिली जिला कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*

Share

इन्दौर। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जहां जिला व शहर संगठन में विपिन वानखेड़े एवं चिंटु चौकसे जैसे उर्जावान एवं संघर्षशील नेताओं को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है, वहीं दोनों अध्यक्षों ने घर बैठे पुराने एवं अनुभवी कांग्रेस नेताओं को तलाश करते हुऐ संगठन का काम सौंपना शुरु कर दिया है, इसी कड़ी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने शहर कांग्रेस में लगातार 8 साल स्थाई मंत्री की जवाबदारी निभाने वाले पुराने कांग्रेसी प्रकाश महावर कोली को जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के साथ ही कलेक्टर कार्यालय की स्टेंडिंग कमेटी में जिला कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। 

गौरतलब है कि पुराने अनुभवी और संगठनात्मक गतिविधियों के जानकार प्रकाश महावर कोली पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन के कार्यकाल में सन 2013 से शहर कांग्रेस महामंत्री एवं 2017 से स्थाई मंत्री जैसे जवाबदारी वाले पद की कमान सम्हाल चुके हैं, लेकिन राजनीति का शिकार होकर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे विनय बाकलीवाल ने उन्हें स्थाई मंत्री के पद से हटाकर पुराने स्थाई मंत्री द्वारका प्रसाद चौबे को पुन: नियुक्त कर दिया था, इसके बाद भी महावर राजनीति में सक्रिय रहे, लेकिन सुरजीत सिंह चढ्ढा के अध्यक्ष बनने के बाद महावर लूप लाईन में चले गये, और स्वयं का न्यूज़ चैनल शुरु कर कांग्रेस की राजनीति से दूर चले गये। अब संगठन सृजन अभियान के बाद नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने प्रकाश महावर कोली की संगठनात्मक गतिविधियों और अनुभवों का आकलन करते हुए उन्हें मीडिया प्रभारी की जवाबदारी दी, इसी के साथ श्री वानखेड़े ने अब आगामी चुनावों को देखते हुए निर्वाचन सम्बंधि कार्यों के लिए संचालित होने वाली स्टेंडिंग कमेटी के लिए जिला कांग्रेस की और से प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप दी है। महावर द्वारा कलेक्टर में निर्वाचन से सम्बंधित कार्यों के अलावा कलेकटर कार्यालय में होने वाली बैठकों में जिला कांग्रेस की और से प्रतिनिधि के रुप में भाग लेकर कांग्रेस की बात रखेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें