अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कफ सिरप से हुई मौतों पर मचा बवाल,विपक्ष हमलावर*

Share

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कप सिरप की मौत के मामले पर विपक्ष हमलावर हो गया है। लगातार सरकार से सवाल कर रहा है। इन सबके बीच में छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “जब लापरवाही होती है और हम अपने लोगों को खो देते हैं, तो बहुत दुख होता है…राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभावित बच्चों से मुलाकात की…हम किसी भी विषय पर सकारात्मक आलोचना और चर्चा का स्वागत करते हैं, चाहे वह विपक्ष की ओर से हो, मीडिया की ओर से हो या आम आदमी की ओर से हो

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों पर राज्य मंत्री स्वास्थ्य, नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा, “मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इस संवेदनशील मुद्दे पर तत्परता के साथ पूरी विषय की निगरानी कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि पीड़ित बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें.उनके इलाज का पूरा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार वहन करेगी.इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

वहीं छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “यह ऐसी घटना है जिसमें पूरी तरीके से मध्य प्रदेश सरकार असफल रही है। ड्रग इंस्पेक्टर का काम होता है कि हर महीने सैंपल की जांच होनी चाहिए.उनकी नाकामी और भ्रष्टाचार के कारण यह घटना हुई है विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छिंदवाड़ा और पड़ोसी बैतूल जिले में मिलाकर कुल मौतों की संख्या 19 से 21 तक बताई गई है। छिंदवाड़ा में अकेले 17 से 19 बच्चों की मौत की खबर है, जबकि बैतूल में 2 मौतें हुई हैं।बच्चों को यह सिरप लिखने वाले परासिया के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर निजी क्लिनिक चलाने और जहरीला सिरप लिखने का आरोप है। उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें