अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*क्या जेल में सोनम रघुवंशी रखेगी करवा चौथ का व्रत?* 

Share

इंदौर शहर की एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. यह कहानी है सोनम रघुवंशी की, जो एक तरफ प्यार की दीवानी बनी तो दूसरी तरफ बेरहम कातिल. जल्द, 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का त्योहार है. सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम रघुवंशी, जो जेल की सलाखों के पीछे है, यह व्रत रखेगी? और अगर रखेगी तो किसके लिए – अपने मर चुके पति राजा रघुवंशी के लिए या प्रेमी राज कुशवाहा के लिए, जो उससे 5 साल छोटा है? यह सवाल सोशल मीडिया पर छा गया है, क्योंकि सोनम ने प्रेमी संग मिलकर ही पति की हत्या करवाई थी.

कहानी की शुरुआत कुछ साल पहले हुई. सोनम रघुवंशी इंदौर के एक अमीर परिवार की बेटी थी. उसके पिता का कारोबार अच्छा चलता था. सोनम भी परिवार के बिजनेस में हाथ बंटाती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात हुई राज कुशवाहा से, जो उसके पिता की फर्म में काम करता था. राज सोनम से उम्र में छोटा था, लेकिन दोनों के बीच प्यार हो गया. सोनम को राज से इतना लगाव हो गया कि वह परिवार की हर बात को नजरअंदाज करने लगी. लेकिन परिवार ने सोनम की शादी तय कर दी राजा रघुवंशी से. राजा भी इंदौर का एक सफल कारोबारी था – इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा बिजनेस चलाता था. 11 मई 2025 को दोनों की शादी हुई. शादी भव्य थी, लेकिन सोनम का दिल कहीं और था.

पती को मारने की सातजिश
शादी के महज 6 दिन बाद ही साजिश रच ली गई. सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. राजा को मेघालय के शिलॉन्ग ले जाकर हनीमून मनाने का बहाना बनाया. 23 मई 2025 को पहाड़ियों में घूमते वक्त हत्यारों ने राजा पर हमला कर दिया. लाश को खाई में फेंक दिया गया. सोनम ने सास उमा रघुवंशी को फोन कर झूठ बोला कि वह एकादशी का व्रत रख रही है. लेकिन हकीकत में वह हत्या की साजिश का हिस्सा बनी. पुलिस जांच में पता चला कि सोनम ने खुद हत्यारों के टिकट बुक किए थे. तीन बार प्लान फेल हो गया, लेकिन चौथी कोशिश में कामयाबी मिली. राज कुशवाहा मास्टरमाइंड था, लेकिन सोनम ने सब कुछ प्लान किया.

हत्या के बाद सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर सरेंडर कर दिया. राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों अब जेल में हैं. पुलिस ने पांच अन्य हत्यारों को भी पकड़ा. सोनम ने पूछताछ में कबूल किया कि वह राजा से शादी ही नहीं करना चाहती थी. मंगल दोष का बहाना बनाकर कुंडली दिखाई थी. अब करवा चौथ पर सवाल है – क्या सोनम व्रत रखेगी? जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदियों को धार्मिक स्वतंत्रता है, लेकिन यह व्रत प्रेमी के लिए रखना नैतिक सवाल खड़े करता है. सोनम का परिवार CBI जांच की मांग कर रहा है. यह घटना प्यार, विश्वासघात और अपराध की एक काली दास्तान है, जो समाज को सोचने पर मजबूर कर रही है. क्या सोनम का प्यार इतना अंधा था कि हत्या तक पहुंच गया? समय बताएगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें