अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मध्य प्रदेश के सोयाबीन के किसानों को मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री  ने दिए तत्काल निर्देश*

Share

मध्य प्रदेश में कई किसानों ने सोयाबीन की फसल लगाई थी, जिसमें मौसम खराब होने के कारण, के कारण फसल खराब हुई है। मानसून की वजह से उनकी फसल बर्बाद हुई है, जिससे आर्थिक तौर पर उन्हें सीधा-सीधा नुकसान हुआ है।

लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे कई वादे किए हैं। दरअसल, आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरदा आए थे, जहां शनिवार के दिन उन्होंने किसानों से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया, जिसमें सोयाबीन के किसानों से कहा कि मानसून के कारण जो फसल खराब हुई है, उसका मुआवजा उन्हें मिलेगा। बता दें कि सीहोर में सोयाबीन की फसल खराब होने से परेशान किसानों ने प्रदर्शन किया था और अब सरकार ने इसको लेकर बयान दिया है।

फसल सर्वे आधुनिक तरीके से होगा
खराब फसल का सर्वे किया जाएगा और पात्र किसानों को मुआवजा मिलेगा। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बारिश के कारण जो फसल खराब हुई है, उन किसानों को फायदा मिलेगा। प्रदेश में सैटेलाइट आधारित क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट होगा और किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिलेगा।

इस विषय पर बीमा कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं, तथा सरकार की टीम भी काम कर रही है, सर्वे करेगी, किसानों को फायदा मिलेगा। प्रशासन की ड्यूटी है नुकसान का सर्वे करना और उचित मुआवजा देना।

परेशान किसानों ने सीएम के आगे लगाई गुहार
जैसा कि आप जानते हैं, सीहोर के किसान बहुत ज्यादा परेशान लंबे समय से नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने शनिवार के दिन कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत की। उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।

दरअसल बात यह है कि कृषि मंत्री भोपाल-इंदौर हाईवे पर रुके हुए थे, जहां पर किसानों से मुलाकात की और सोयाबीन की खराब फसल का जायज़ा लिया। सोयाबीन की खराब फसल के किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत की, और फिर मंत्री जी ने सीहोर के कलेक्टर को फोन मिलाया और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है कि कुछ कार्यवाही होगी।

क्योंकि लगभग 21 दिन से सीहोर जिले के कई गांवों के किसान आंदोलन पर उतर गए थे, और इसी बीच कृषि मंत्री से उन्हें दिलासा मिला।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें