अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बीफार्मा और डी फार्मा का नया काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 400 से अधिक कॉलेजों में होगा एडमिशन*

Share

उत्तर प्रदेश की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 400 से अधिक फॉर्मेसी कॉलेजों के बीफार्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रम में में दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जारी हुआ है. इसे एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश कांउसलिंग 2025 के लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं. एकेटीयू में एकेडमिक सेशन 2025-26 के तहत बीफार्मा और डीफार्मा कोर्स की काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन चार चरण में किया जाएगा. इसमें एक स्पेशल चरण भी शामिल है.
शुरुआती तीन चरण की काउंसलिंग सीयूईटी यूजी की मेरिट के आधार पर होगी. अगले चरण में इंटनरल स्लाइटिंग का विकल्प मिलेगा. जिसमें सीयूईटी यूजी और पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग का मौका दिया जाएगा.
पहले चरण की चॉइस फिलिंग
एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय के अनुसार, पहले चरण की ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट लॉक करने की प्रक्रिया 15 से 16 अक्टूबर तक चलेगी. पहले चरण में सीट कन्फर्मेशन फीस 17 से 20 अक्टूबर तक जमा करना होगा. ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट का विकल्प भी 17 से 20 अक्टूबर तक देना होगा.

दूसरे और तीसरे चरण की चॉइस फिलिंग
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग 21 से 23 अक्टूबर और सीट अलॉटमेंट 24 को होगा. अभ्यर्थी ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट का विकल्प 24 से 26 अक्टूबर तक देंगे. सीट कन्फर्मेशन फीस और ऑनलाइन सीट विड्रा भी 24 से 26 अक्टूबर तक होगी. कुलपति ने बताया कि तीसरे चरण की चॉइस फिलिंग 27 और 28 और सीट अलॉटमेंट 29 अक्टूबर को होगा. सीट कन्फर्मेशन शुल्क 29 से 30 अक्टूबर तक देना होगा. ऑनलाइन सीट विड्रा 29 से 30 अक्टूबर तक होगी. अगले चरण में अभ्यर्थियों को रिक्त रह गई सीटों पर इंटनरल स्लाइडिंग का विकल्प मिलेगा. यह मौका उन्हीं अभ्यर्थियों के पास होगा, जिन्होंने फिजिकल रिपोर्टिंग कर रखी हो.
रिक्त सीटों के लिए स्पेशल राउंड

कुलपति प्रो पांडेय ने बताया कि बी फार्मा, डीफार्मा काउंसलिंग के तीन चरणों के बाद रिक्त सीटों के लिए एक राउंड की स्पेशल काउंसलिंग होगी. स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए चार से छह नवंबर तक चॉइस फिलिंग और सात नवंबर को सीट अलॉटमेंट होगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें