अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मध्य प्रदेश में फिर पेशाब कांड! कटनी में अवैध खनन के विरोध पर दलित युवक के साथ बर्बरता*

Share

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा से पेशाब कांड का मामला सामने आया है. यहां अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक राजकुमार चौधरी (36) के साथ बर्बर मारपीट और अमानवीय कृत्य का आरोप सरपंच और उसके साथियों पर लगा है. 13 अक्टूबर 2025 की शाम राजकुमार अपने खेत के पास रमगढ़ा पहाड़ी पर हो रहे सरकारी भूमि के अवैध उत्खनन का विरोध कर रहा था. आरोप है कि उत्खनन कार्य में लगे राम बिहारी हल्दकार ने उसको जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी.

जब राजकुमार अपनी मां मुन्नी बाई चौधरी के साथ घर लौट रहा था, जब गांव के पास मुक्तिधाम के समीप सरपंच रामानुज पांडेय, उनके पुत्र पवन पांडेय, भतीजे सतीश पांडेय और उनके साथियों ने रास्ता रोक लिया. आरोप है कि सभी ने मिलकर राजकुमार पर लोहे की रॉड और लात-घूंसे से हमला किया. इस दौरान पवन पांडेय ने राजकुमार के मुंह पर मूत्र त्याग कर अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि बीच-बचाव करने आई उनकी मां को भी बाल पकड़कर घसीटा गया और जातिसूचक अपशब्द कहे गए. आरोपियों ने धमकी दी कि अगर कोई रिपोर्ट की तो उन्हें जान से मार देंगे.

एसपी से न्याय की मांग
गंभीर रूप से घायल राजकुमार को जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने तीन दिन इलाज करवाया. डर और धमकियों के कारण प्रारंभिक रूप से स्लीमनाबाद थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई जा सकी. बाद में पीड़ित एवं उनकी मां सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की.

रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है. पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है. राजकुमार चौधरी ने एससी/एसटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें