अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*खंडवा में नकली खाद का धंधा पर्दाफाश… 740 बोरी जब्त, जांच में सैंपल मिले फेल*

Share

खंडवा के छैगांवमाखन में 24 सितंबर को कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी, जहां सद्दाम पठान के घर और कथित टेंट हाउस से खाद की 740 बोरियां जब्त हुई थीं. खाद की गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए 12 सैंपल फेल हो गए हैं. सद्दाम पठान न तो पंजीकृत विक्रेता निकला, न ही खाद बेचने का लाइसेंस ही मिला. कृषि विभाग ने एफआईआर दर्ज करवाई थी, अब जांच रिपोर्ट आने के बाद धोखाधड़ी की धाराएं और कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई बढ़ाई जाएगी. कृषि विभाग के मुताबिक, सद्दाम खाद की खरीदी से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाया. खाद पर अलग-अलग कंपनियों के नाम और पैकिंग मिली है. अब इन कंपनियों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि ये बताएं खाद असली है या नकली

12 सैंपल जांच में फेल
कृषि उपसंचालक नितेश यादव ने बताया कि जब्त की गई खाद के 12 सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं. वहीं, खाद बेचने का न तो लाइसेंस मिला, न ही दस्तावेज ही मिल पाया. इसके अलावा एफआईआर दर्ज है और अब कॉपीराइट एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.

आपको बता दें, नकली खाद का ये पूरा खेल टेंट हाउस की आड़ में चल रहा था. अब कृषि विभाग इस तरह के सभी मामलों पर सख्त निगरानी रखेगा ताकि किसानों को नुकसान न हो. इसके लिए समय-समय पर जांच चल रही है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें