अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*2026 की पहली छमाही तक सोने की कीमत 5 लाख रुपए प्रति दस ग्राम*

Share

विशेषज्ञों का अनुमान वैश्विक तनाव, निवेशकों की रणनीति और ब्याज दरों में बदलाव से कीमतें और बढ़ेंगी

नई ‎दिल्ली । एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल 4300 डॉलर प्रति औंस के पार चल रहा है। ‎विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 की पहली छमाही तक इसकी कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

यह लगभग 5 लाख प्रति 10 ग्राम के बराबर है। बैंक ने 2025 के लिए अपने अनुमान को भी बढ़ाया है, पहले जहां औसत कीमत 3355 डॉलर मानी जा रही थी, अब इसे 3455 डॉलर कर दिया गया है।

कीमतों में इस तेजी के पीछे कई कारण हैं – जैसे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित गिरावट, और केंद्रीय बैंकों द्वारा भारी मात्रा में सोने की खरीद। साथ ही, निवेशक अब सोने को केवल मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि अपनी संपत्ति सुरक्षित रखने के लिए खरीद रहे हैं। अन्य वित्तीय संस्थाएं भी इसी तरह की भविष्यवाणी कर रही हैं। उनका कहना है कि 2026 की दूसरी छमाही में थोड़ी नरमी संभव है, लेकिन तब तक सोने की कीमतों में तेजी बनी रहेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें