अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तान्या मित्तल ने पहने अमाल मलिक के कपड़े

Share

मुंबई। बिग बॉस 19 में कुछ दिनों से तान्या मित्तल और अमाल मलिक के बीच काफी क्लोज बॉन्ड दिख रहा है। दोनों की बॉन्डिंग क्लोज हो रही है जिससे फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं शो में नया लव एंगल तो नहीं बनने वाला। इसी बीच अब तान्या ने कुछ ऐसा किया जिससे ना सिर्फ बाकी घरवाले बल्कि अमाल मलिक भी हैरान रह गए।

क्या किया तान्या ने

दरअसल, शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तान्या चेन्जिंग एरिया में जाती हैं और अमाल की शर्ट पहन लेती हैं। इसके बाद वह घर में घूमते हुए गार्डन एरिया पर जाती हैं। इस दौरान मृदुल तिवाली, तान्या को देखकर बोलते हैं ये लड़की कितनी छिछोरी हैं यार। इसके बाद तान्या उन्हें देखती हैं तो हंसते हुए वहां से निकल जाती हैं।
तान्या बोलीं मालती के तोते उड़ गए

तान्या फिर बोलती हैं मालती के तोते उड़ गए। अमाल भी तान्या को देखकर पहले हैरान होते हैं और फिर हंसते हैं। वहीं शहबाज बदेशा अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और जोर-जोर से हंसते हैं।
तान्या और मालती में होती है अनबन

बता दें कि तान्या और मालती चहर के बीच कुछ समय से काफी दिक्कतें आ रही हैं। इससे पहले मानती ने कहा था कि तान्या, अमाल के कपड़ों को ढूंढ रही थीं और उनकी स्वेटशर्ट भी पहनी थी। तान्या फिर बोलती हैं कि शो में हर महिला अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड क्यों बनना चाहती है?
अमाल का सपोर्ट तान्या को

वहीं अमाल भी बोलते हैं कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं अगर तान्या उनके कपड़े पहनती हैं तो, लेकिन वह मालती को इसकी परमिशन नहीं देंगे। दरअसल, पहले मालती ने अमाल के कपड़े पहने थे, लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं आया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें