इंदौर। भोपाल गृह मंत्रालय के विश्वनीय सूत्रों की माने तो इंदौर में निरीक्षक स्तर के कई थाना प्रभारियों को अब सरकार जिले से बाहर रवाना करने वाली है। दरअसल इसे लेकर सूत्र बताते है कि भोपाल में इस निर्णय को लेकर मंत्रणा जारी है। विश्वनीय सूत्र बताते है कि इंदौर जिले या शहर में ही यहां वहां के थानो में पदस्थ डीआई को अब इंदौर सम्भाग के जिलों में पदस्थ किया जायेगा। तो वर्षो से इंदौर आने की इच्छा रखने वाले को इंदौर के अलग अलग थानों में तैनात किया जाएगा। हालांकि इस तरह की सर्जरी को लेकर टीआई के प्रमोशन को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
यह टीआई हो सकते है इंदौर से बाहर
फिलहाल राजेन्द्र नगर टीआई अमृता सोलंकी,राजेन्द्र सोनी बाणगंगा,योगेश सिंह तोमर चंदननगर, संजय शुक्ला ग्वालटोली, टीआई तहजीब काजी विजयनगर सहित अन्य और कई मुख्य प्रमुख नाम है जिन्हें अब इंदौर से जाना पड़ सकता है।





