अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चौकसे और सुरजीत के बीच काॅल ऑडियो लीक,चिंटू ने दिग्विजय सिंह को कहा बुरा भला

Share

शहर कांग्रेस में नेता अलग-अलग गुटों से जुड़ गए है और आपस में उनके विवाद भी होते रहते है। इंदौर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो लीक हुआ है। इसमें सुरजीत चौकसे को समझाते हुए नजर आ रहे है, लेकिन अचानक तैश में आए चौकसे ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। इस दौरान गालियों का भी उपयोग हुआ, हालांकि दोनों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।चिंटू चौकसे की गिनती भी दिग्विजय सिंह समर्थकों में होती है, लेकिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनके और सिंह के बीच दूरी बढ़ गई है। सिंह जब इंदौर में आते है कई बार चौकसे उनके साथ नजर नहीं आते है।

 पिछले माह सिंह इंदौर आए थे तो वे दुकानों से निकाले गए मुस्लिम कर्मचारियों के समर्थन में सराफा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। इसकी जानकारी चौकसे को समय पर नहीं मिली। इस बात को उन्होंने कांग्रेस की बैठक में भी उठाया था। चौकसे और सुरजीत के बीच हुई बातचीत के बीच इस बैठक को लेकर भी चर्चा हुई थी

यह बात हुई चौकसे और सुरजीत के बीच

सुरजीत- दिग्विजय बड़े नेता हैं। उनका बहुत बड़ा कद है। उन्होंने ही कहा था कि उन लोगों को रोजगार छिन रहा है। उनकी मदद करना चाहिए।

चौकसे- हम भी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीतू पटवारी जी कमिश्नर से इस मामले में मिले।

सुरजीत- चिंटू दौरे में तुम गए या नहीं गए, ये अलग विषय है, लेकिन तुमको मिटिंग में दौरे की बात नहीं बोलना चाहिए थी।

चौकसे- उन्होंने यह कैसे बोल दिया कि चिंटू तुम मत आना, उनके बाप के नौकर हैं क्या अपन।

सुरजीत-ये तुम गलत बात कर रहे हो, गलत भाषा का इस्तेमाल मत करो,वो पिता तुल्य हैं।

चौकसे- पिता तुल्य हैं तो क्या सार्वजनिक रुप से अपमान करेंगे। क्या वे अपने बेटे जयवर्धन को  सार्वजनिक रुप से डांटते हैं क्या। राजू भदौरिया किसी की नौकरी कर रहा है क्या, जो हमारे खिलाफ बोलेगा (फिर गालियां दी) फिर वो चाहे कोई भी हो।

सुरजीत- चलो अब क्या बोल सकते हैं, तुम्हारी भाषा इस तरह की है तो क्या बोले। कमजोर तो कोई भी नहीं है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें