अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर की भामिनी राठी ने सिविल जज परीक्षा में किया टाॅप, फिलहाल रायपुर में पदस्थ

Share

सिविल जज परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित हुए है। इसमें इंदौर की भामिनी राठी ने टाॅप किया है। भामिनी ने इंदौर के क्वीन्स काॅलेज से पढ़ाई की और देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की छात्रा रही और इंदौर से लाॅ की डिग्री ली।भामिनी हाईकोर्ट की इंदौर बैंच में प्रैक्टिस करती थी। भामिनी ने छत्तीसगढ़ में भी सिविल जज परीक्षा दी थी और चयन के बाद वे रायपुर में नौकरी कर रही है। अब उन्होंने मध्य प्रदेश की सिविल जज परीक्षा में टाॅप किया है। 

भामिनी के ताऊ हाईकोर्ट में जज रह चुके और चचेरे दोनो भाई वकील है। परिवार के तीन सदस्य विधिक क्षेत्र में होने के कारण भामिनी का रुझान भी इस तरफ बचपन से रहा। भामिनी ने भी इसे क्षेत्र को कैरियर के लिए चुना।

भामिनी हाईकोर्ट की इंदौर बैंच में प्रैक्टिस करती थी। भामिनी ने छत्तीसगढ़ में भी सिविल जज परीक्षा दी थी और चयन के बाद वे रायपुर में नौकरी कर रही है। अब उन्होंने मध्य प्रदेश की सिविल जज परीक्षा में टाॅप किया है। उन्हें रिटर्न व इंटरव्यू में 450 में से 291 अंक मिले है। भामिनी के सिविल जज परीक्षा में पहले स्थान पर आने से परिजन काफी खुश है।


Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें