अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मप्र कर्मचारी चयन मंडल नहीं कर रहा है कैलेंडर का पालन …भर्ती परीक्षाएं हो रही देरी से

Share

भोपाल
 मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने 2025 में होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया था, लेकिन इस कैलेंडर का पालन नहीं किया जा रहा है। यानी भर्ती परीक्षाएं समय पर नहीं हो पा रही हैं। यही नहीं जो परीक्षाएं कराई जा रही हैं उनका रिजल्ट समय पर नहीं आ रहा है। इससे अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। मप्र कर्मचारी चयन मंडल वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक परीक्षाओं का आयोजन नहीं करा पा रहा है। साल 2025 की कई भर्ती परीक्षाएं अगले साल आयोजित हो पाएंगी।अभ्यर्थियों का कहना है कि कई भर्ती परीक्षाएं समय से आयोजित नहीं की जा रही हैं, जिससे उम्र की समय-सीमा भी निकल रही है।
दरअसल, मप्र में सरकारी भर्तियों में लेटलतीफी से अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं। भर्ती परीक्षाएं होने के बाद परीक्षा परिणाम आने और फिर नियुक्ति होने में दो साल से भी ज्यादा का समय लग रहा है। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की भर्तियों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि सरकार का टारगेट सभी सरकारी विभागों के खाली पदों को भरना है। इसके चलते स्कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी सरकारी विभागों के खाली पद भरे जा रहे हैं। भर्ती परीक्षाएं मप्र कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जा रही हैं। कर्मचारी चयन मंडल समय पर परीक्षाएं नहीं करा पा रहा है। परीक्षाएं होने के बाद परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी हो रही है। परीक्षा परिणाम आने के बाद संबंधित विभाग भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर पा रहे। इससे अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ रहा है।
15 भर्ती परीक्षाएं कराने का टारगेट
मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने इस बार अब तक 8 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया है। इनमें से सिर्फ 4 के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं, जबकि कर्मचारी चयन मंडल ने साल की शुरुआत में 15 भर्ती परीक्षाएं कराने का टारगेट तय किया था। अब इनमें से कुछ भर्ती परीक्षाएं अगले साल आयोजित हो पाएंगी। कर्मचारी चयन मंडल का परीक्षा कैलेंडर हर साल गड़बड़ा जाता है। इससे परीक्षा परिणाम जारी होने में भी देरी होती है। इसका असर पूरी भर्ती प्रक्रिया पर पड़ता है। अगर आंकड़ों को देखें तो 2019 में 2 परीक्षाओं में 474235 आवेदन आए। वहीं 2020 में 6 परीक्षाओं में 764287 आवेदन आए। 2021 में कोई परीक्षा नहीं हुई। 2022 में 5 परीक्षाओं में 750405 आवेदन, 2023 में 6 परीक्षाओं में 1289268 आवेदन और  2024 में 5 परीक्षाओं में 618532 आवेदन आए। ईएसबी की परीक्षाओं में हर बार लाखों अभ्यार्थी आवेदन करते हैं, लेकिन परीक्षाएं देरी से तो होती ही हैं, रिजल्ट भी समय पर नहीं आता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ग-3 के खाली पदों के लिए साल 2022 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी पात्रता परीक्षा साल 2023 में आयोजित की गई थी। पात्रता परीक्षा में चयनित हुए परीक्षार्थियों की चयन परीक्षा साल 2025 में हुई। इसके परीक्षा परिणाम 25 सितंबर 2025 को जारी हुए। परीक्षा में चयनित हो चुके अभ्यर्थी अब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। देखा जाए, तो शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-2 के अभ्यर्थी साल 2023 से परीक्षा दे रहे है, लेकिन अब तक उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। यही हाल शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-3 का है। शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग तीन के लिए भी दो परीक्षाएं हो रही हैं। पहले पात्रता भर्ती परीक्षा हुई। पात्रता भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को चयन भर्ती परीक्षा देना है। इसके बाद इनके परिणाम जारी होंगे। फिर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें