बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने अभिनय करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. अभिनेता ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. उनकी डेब्यू फिल्म हर किसी को काफी पसंद आई थी, लेकिन गुजरे दौर की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान उनकी इस फिल्म को देखने के बाद भड़क गई थीं और उन्होंने सलमान के मुंह पर इसकी बुराई कर दी थी.70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान एक बार सलमान खान की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म पर भड़क गई थीं. उन्होंने सलमान की फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जताई थी और सलमान के मुंह पर इसकी बुराई कर डाली थी.
जीनत अमान बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. 70 के दशक में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बॉलीवुड में उन्होंने एक अलग फैशन ट्रेंड सेट किया था. जीनत आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था.
सलमान की फिल्म को बताया था बेहूदा
सलमान खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी. वो इसमें साइड रोल में थे. इसके बाद उनका बतौर लीड एक्टर डेब्यू साल 1989 की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से हुआ था. इसमें उन्होंने भाग्यश्री के अपोजिट काम किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन जीनत ने इसके एक सीन पर आपत्ति जताई थी.
सलमान ने अपनी इस फिल्म को देखने के लिए अपने कुछ करीबी लोगों को इनवाइट किया था. इनमें जीनत अमान भी शामिल थीं. जब जीनत ने फिल्म देखी तो सलमान ने उनसे अपनी फिल्म को लेकर उनकी राय पूछी. इस पर जीनत ने कहा था, ”ये बहुत बचकाना था. तुम अपनी आंखें बंद करके भाग्यश्री की एड़ी में आयोडेक्स लगा रहे हो, ये कितना बेहूदा था.”
जीनत अमान की फिल्में
‘हरे रामा हरे कृष्णा गर्ल’ के नाम से मशहूर हुईं जीनत अमान ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था. साल 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीतने के बाद 1971 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. जीनत ने हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, हीरा पन्ना, अजनबी, डॉन, धरम वीर, धुंध, कुर्बानी, इंसाफ का तराजू, सत्यम शिवम सुंदरम पुकार, दोस्ताना, डार्लिंग डार्लिंग, हम किसी से कम नहीं, लावारिस और चोरी मेरा काम सहित कई फिल्मों में काम किया.





