अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन बस स्टैंड में खुद चाय बनाकर चुस्की लेते दिखे*

Share

 उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में नानाखेड़ा बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर सभी को चौंका दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यात्रियों से सीधा संवाद किया और ऑटो चालकों से बातचीत करते हुए बस स्टैंड की वर्तमान व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही खुद चाय बनाई और चाय की चुस्की भी ली।

छोटे बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम के बीच जनता से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यू के वैवाहिक समारोह के लिए उज्जैन प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के बीच पहुंचना नहीं भूले। इसी कड़ी में   वे आज अचानक नानाखेड़ा बस स्टैंड पर जा पहुंचे और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चाय की दुकान पर दिखा अलग अंदाज

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने न केवल बस स्टैंड की व्यवस्थाओं की जानकारी ली, बल्कि एक दुकान पर खुद चाय बनाते हुए भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने चाय की चुस्की लेते हुए वहां मौजूद लोगों से चर्चा की और उनका हालचाल जाना।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें