देश के भगौड़े कारोबारी ललित मोदी और विजय माल्या का लंदन में पार्टी करते हुए वीडियो आया है. देश का पैसा लेकर भागे ये कारोबारी विदेश में पार्टी कर रहे हैं.लंदन में भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी ने एकसाथ की पार्टी, क्रिस गेल भी दिखे साथहाल ही में ललित मोदी और विजय माल्या की लंदन में हुई लग्जरी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पार्टी में क्रिस गेल जैसे क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। साथ ही 300 से ज़्यादा मेहमान शामिल हुए थे। ललित मोदी ने खुद इस पार्टी का वीडियो शेयर किया है। इसमें ललित मोदी और भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को फ्रैंक सिनात्रा का गाना ‘आई डिड इट माय वे’ गाते हुए दिख रहे हैं।
देश के भगौड़े ललित मोदी का बीते दिनों जन्मदिन था. उसने लंदन में एक धमाकेदार पार्टी के साथ अपना 63वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उनके करीबी दोस्त, भगोड़ा व्यवसायी विजय माल्या भी शामिल थे. ललित मोदी ने उस रात की कुछ झलकियां साझा कीं, अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मेफेयर के मैडॉक्स क्लब में झूमते हुए दिख रहा है. साथ में उसके कुछ और भी साथी दिखाई दे रहे हैं.
महंगी जगह पर रखी पार्टी
ललित मोदी ने अपना जन्मदिन जहां पर मनाया वह जगह काफी खास है. खास पैसों के मामलों में है. क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के टेबल पर न्यूनतम खर्च करीब 1,000 पाउंड (लगभग 1.18 लाख रुपये) आता है.
वीडियो में क्या दिखा
भगौड़े ललित मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें जन्मदिन का गीत बज रहा है, जिसमें बार-बार यह लाइन सुनाई देती है, “जन्मदिन मुबारक हो, ललित. मुस्कुराहटों का बादशाह. क्लिप में ललित मोदी दोस्तों, डिस्को लाइटों और उत्सव की सजावट से घिरा हुआ झूमते हुए दिखाई दे रहा है.
अपनी पार्टनर रीमा बौरी का शुक्रिया अदा करते हुए ललित मोदी ने लिखा कि मेरे जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार के साथ डांस करते हुए कितना खूबसूरत वीकेंड रहा. आपने, मेरे जीवन के प्यार, क्या शानदार (बेहतरीन) पार्टी रखी थी.
विजय माल्या भी थे शामिल
देश का एक और भगौड़ा कारोबारी विजय माल्या भी उस वीडियो में दिखाई दे रहा है. भारत में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे दोनों लोग इस समय ब्रिटेन में रह रहे हैं. मनी लॉन्ड्रिंग और फेमा उल्लंघन से जुड़े कई ईडी मामलों में आरोपी ललित मोदी 2010 में भारत छोड़कर चला गया था. किंगफिशर एयरलाइंस के बकाया कर्ज के मामले में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए गए माल्या इस साल 2021 के ब्रिटेन के दिवालियापन आदेश के खिलाफ अपनी अपील हार गया उसने दावा किया है कि भारतीय अधिकारियों ने एयरलाइन के कर्ज से ज्यादा की वसूली कर ली है.
क्रिस गेल ने शेयर की पार्टी की तस्वीर
आरसीबी के पूर्व स्टार क्रिस गेल ने भी सोशल मीडिया पर विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। गेल ने माल्या और ललित मोदी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद।
भारत ने माल्या को किया था भगोड़ा घोषित
बता दें कि विजय माल्या को भारत ने साल 2019 में भगोड़ा घोषित किया था। उस आरोप है कि उसने कथित तौर पर 9000 करोड़ रुपये का लोन डिफॉल्ट किया है। हालांकि इन आरोपों पर माल्या ने पहली बार अपनी चुप्पी हाल ही में एक पॉडकास्ट में तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि बैंकों की तरफ से उनसे लगभग 14 हजार करोड़ रुपये वसूल लिया गया है। माल्या साल 2016 में यूके चला गया था, तब से वो वहीं रह रहा है।
ललित मोदी पर लगे हैं ये आरोप
ललित मोदी पर सैकड़ों करोड़ रुपये के हेरफेर का आरोप है। पूरा मामला साल 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल से जुड़ा हुआ है। उस दौरान ईडी ने ललित मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल को शिफ्ट करने के लिए पैसों का लेनदेन किया है। जिसको लेकर ईडी ने ललित पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. साथ ही उनके ऊपर फेमा के उल्लंघन के आरोप भी लगे थे।





