अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इलायची गर्म होती है या ठंडी,सोने से पहले दो इलायची खाने के न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए फायदे*

Share

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा लूथरा ने बताया कि रोज रात में सोने से पहले 2 इलायची खाकर ऊपर से 1 गिलास गर्म पानी पी लिया जाए तो इसके कई फायदे मिलेंगेइलायची का सेवन पाचन सुधारने, वजन घटाने, मानसिक शांति और सांसों की ताजगी के लिए लाभकारी होता हैरात में सोने से पहले दो इलायची खाने से नींद बेहतर होती है और तनाव कम होता हैहरी इलायची की तासीर ठंडी होती है जबकि काली इलायची की तासीर गर्म होती है

इलायची एक ऐसी चीज है, जो दिखने में भले ही छोटी होती है, लेकिन इसके सेवन करने के फायदे कमाल के होते हैं. इलायची का सेवन सेहत के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है. रात में सोने से पहले सिर्फ दो इलायची खा ली जाए तो शरीर को कमाल के फायदे मिलते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट पूजा लूथरा ने बताया कि रोज रात में सोने से पहले 2 इलायची खाकर ऊपर से 1 गिलास गर्म पानी पी लिया जाए तो इसके कई फायदे मिलेंगे. इलायची पाचन में सुधार, वजन कम करने में असरदार, दिमाग शांत, श्वसन स्वास्थ्य में मदद, बॉडी डिटॉक्स, ब्लड प्रेशर कंट्रोल और सांसों को ताजगी के लिए लाभकारी है. इसके अलावा यह सूजन से लड़ने और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

इलायची गर्म होती है या ठंडी

इलायची दो तरह की होती है. अगर, बात की जाए इलायची की तासीर की तो इलायची गर्म और ठंडी दोनों होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह हरी है या काली, क्योंकि छोटी हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है, जबकि बड़ी काली इलायची की तासीर गर्म होती है.

elaichi

रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से क्या होता है?

रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इससे नींद अच्छी आती है, पाचन तंत्र बेहतर होता है और सांसों की बदबू दूर होती है. इलायची में मौजूद प्राकृतिक तेल तनाव को कम करके दिमाग को शांत करते हैं, जिससे नींद गहरी आती है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करते हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें