अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर-बैतूल हाईवे पर ‘धनतालाब घाट’पर 12 घंटे से 10 किमी लंबा जाम,सैकड़ों वाहन घंटों से फंसे, जंगल में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं*

Share

देवास: मध्य प्रदेश में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर स्थित धनतालाब घाट एक बार फिर यात्रियों के लिए आफत बन गया। बीती देर रात से शुरू हुए भीषण जाम के कारण हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। बुधवार दोपहर तक स्थिति यह थी कि हजारों वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर थे। वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगीं थीं। यात्रियों को मार्ग बदलकर दूसरे मार्ग से जाना पड़ा।

चापड़ा–बिजवाड़ मार्ग पर स्थित धनतालाब घाट मंगलवार देर रात से बड़े जाम की चपेट में है। रात करीब 1:30 बजे घाट की कठिन चढ़ाई और संकीर्ण पुलिया वाले हिस्से में तीन से चार वाहन अचानक खराब हो गए, जिसके बाद पूरा हाईवे थम गया।बुधवार दोपहर तक स्थिति यह थी कि खातेगांव की ओर बिजवाड़ तक और चापड़ा की ओर बड़ी चौराहे तक वाहनों की लाइनें 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबी हो चुकी थीं। सैकड़ों वाहन और उनमें सवार यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। वाहनों की गति सिर्फ रेंगने भर जितनी रह गई है।

जानकारी अनुसार एमपी में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर चापड़ा-बिजवाड़ के बीच जंगली क्षेत्र में स्थित धनतालाब घाट पर बीती देर रात से जाम लगना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते करीब 10 किलोमीटर दूर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। लंबा जाम लगने से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे घाट की कठिन चढ़ाई वाले व संकीर्ण पुलिया वाले हिस्से में तीन से चार वाहन अलग-अलग जगह खराब हो गए थे, जिसके बाद एक-एक कर घाट पर जाम लगना शुरू हो गया था। धीरे-धीरे दोनों ओर वाहनों की कतार लंबी होती गई। बुधवार दोपहर 12 बजे तक घाट से खातेगांव की ओर बिजवाड़ तक व चापड़ा की ओर बड़ी चौराहे क्षेत्र तक वाहनों की कतारें लगी हुई थीं।

मार्ग बदलकर निकालने पड़े वाहन, 10 किलोमीटर तक वाहन खड़े

धनतालाब घाट पर करीब 10 किलोमीटर जाम लगने की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर व्यवस्था संभाली और इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को मार्ग बदलकर निकाला गया। वाहन चापड़ा से बागली, पुंजापुरा, कांटाफोड़, बिजवाड़ व कुछ ने कांटाफोड़ से सतवास, कन्नौद व खातेगांव की ओर आवागमन करते रहे। इसी प्रकार खातेगांव की ओर से आने वाले वाहन कुछ वाहन बिजवाड़ से आष्टा, देवास होकर इंदौर जा रहे हैं जबकि कुछ कांटाफोड़, पुंजापुरा, बागली, चापड़ा से निकाले जा रहे थे।

घाट इलाके में सिंगल रोड, सुनसान इलाका

बता दें कि धनतालाब घाट में अभी 4 लेन का काम प्रारंभ नहीं हुआ है। यह क्षेत्र अभी भी सिंगल और संकरा है। सबसे परेशानी वाली बात यह जंगली एरिया है और वाहन चालकों को यहां खाने-पीने के लिए कोई सुविधा मौजूद नहीं है। जो जाम में फंस जाते हैं, उन्हें काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

रूट बदलना पड़ा, हाईवे पर अफरा-तफरी

  • जाम बढ़ता देख इंदौर और खातेगांव की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया।
  • इंदौर की ओर से आने वालों ने चापड़ा–बागली–पुंजापुरा–कांटाफोड़–बिजवाड़ और कुछ ने कांटाफोड़–सतवास–कन्नौद–खातेगांव रूट पकड़ा।
  • वहीं खातेगांव की ओर से आने वाले वाहन बिजवाड़–आष्टा–देवास होकर इंदौर पहुंचे, जबकि कुछ ने कांटाफोड़–पुंजापुरा–बागली–चापड़ा मार्ग अपनाया।
  • पुलिस टीम मोर्चे पर, दो वाहन हटाए गए

मौके पर मौजूद बिजवाड़ पुलिस सहायता केंद्र के एसआई अजय डोड और टीम यातायात सुचारू कराने में जुटी है। खराब हुए चार वाहनों में से दो को दुरुस्त कर हटाया जा चुका है, लेकिन संकरे मार्ग और लगातार बढ़ती भीड़ के कारण जाम अब भी पूरी तरह नहीं खुल पाया।

जंगल में घंटों फंसे यात्री — न होटल, न ढाबा

गौरतलब है कि धनतालाब घाट जंगली क्षेत्र में आता है। आसपास होटल और ढाबे नहीं होने से यात्रियों को खाने-पीने और आराम की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घाट पर अभी फोरलेन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, और सिंगल लेन पर ओवरलोड रेत डंपर अक्सर चढ़ाई पर खराब हो जाते हैं, जिससे हर कुछ दिन में जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें