अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में 51 हजार दीप जलाए:भक्त घरों से दीपक लेकर पहुंचे

Share

शुक्रवार को इंदौर में निकलेगी बाबा रणजीत की प्रभातफेरी

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र से शुक्रवार सुबह चार बजे रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी निकलेगी। जिसमे दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड में इतनी सुबह भक्तों का इतना जमावड़ा देश में शायद ही कही और होता होगा।

चारों तरफ भगवा पताकाएं, भजन गाती मंडलियां, भक्ती में डूबे लोगों का हुजूम सड़क पर नजर आएगा। मंदिर में चार दिनी उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को दीपोत्सव मनाया गया तो गुरुवार को अनुष्ठान होगा। रात से ही रणजीत हनुमान मार्ग पर प्रभातफेरी की तैयारियां शुरू हो जाएगी। प्रभातफेरी को लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में चल रहे चार दिवसीय ‘रणजीत महोत्सव’ के दूसरे दिन आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगलवार को मंदिर परिसर 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस भव्य दीपोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों से ही दीपक लेकर पहुंचे थे।

शाम ढलते ही मंदिर का नजारा अलौकिक हो गया। भक्तों ने न केवल दीप प्रज्वलित किए, बल्कि उत्साह में फूलझड़ियां भी जलाईं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई विशेष सजावट और हजारों दीपों की कतारों ने रणजीत हनुमान के दरबार को और भी दिव्य बना दिया।

भजन संध्या में झूमे भक्त

दीपोत्सव के बाद मंदिर परिसर में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों की धुन पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते नजर आए। यह महोत्सव चार दिनों तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंदिर में पहुंचे महिला श्रद्धालुओं ने फूलझड़ियां भी जलाईं।

घर से दीपक लेकर पहुंचे श्रद्धालु

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें जनभागीदारी प्रमुख थी। मंदिर समिति के आह्वान पर भक्त अपने साथ घरों से दीपक, तेल और बाती लेकर आए थे। मंदिर के कोने-कोने को रोशन करने में हर भक्त ने अपना योगदान दिया। दीपोत्सव के चलते मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र रोशनी से नहाया हुआ नजर आया।

रणजीत महोत्सव इंदौर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां हर साल हजारों की संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। इस बार भी महोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है

सुबह चार बजे मंदिर परिसर से बाबा रणजीत अपने पारंपरिक रथ में सवार होकर निकलेंगे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी होगी। प्रभातफेरी धीरे-धीरे महूनाका की तरफ बढ़ेगी। अन्नपूर्णा, दशहरा मैदान, नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए प्रभातफेरी फिर मंदिर पहुंचेगी।

रामायण पर आधारित दो झांकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा दस से ज्यादा भजन मंडलियां भी प्रभातफेरी में चलेगी। प्रभातफेरी में शामिल भक्त नंगे पैर चलेंगे।

तीन मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित

प्रभात फेरी के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 12 दिसबंर को सुबह तीन बजे से फूठीकोटी, उषा नगर, और अन्नपूर्णा मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा फूटी कोठी चौराहा से रणजीत हनुमान रोड होकर महुनाका चौराहा तक आवागमन बंद रहेगा। तीनों मार्ग पर ट्रैफिक गुरुवार रात दो बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक बंद रहेगा।

तीन स्थानों पर पार्किंग

कलेक्टोरेट की दिशा से आने वाले वाहन लालबाग परिसर में वाहन पार्क कर सकेंगे। गंगवाल क्षेत्र से आने वाले वाहन, सराफा स्कूल एमअेाजी लाइन में वाहन पार्क कर सकेंगे। अन्नपूर्णा मार्ग की तरफ से आने वाले वाहन दशहरा मैदान में वाहन पार्क सकेंगे।

पांच सौ पुलिस जवान रहेंगे तैनात

रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में पांच सौ से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा मार्ग के बड़े भवनों से भी पुलिस जवान निगरानी करेंगे। ड्रोन के जरिए भी पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। रथ के आसपास भी पुलिस सुरक्षा के घेरा बना रहेगा। चार किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग से जुड़ी गलियों में भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे और गलियों में बैरिकेड लगाए जाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें