इंदौर। ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडैरिटी ऑर्गनाइजेशन (एप्सो), मध्य प्रदेश राज्य समिति, बांग्लादेश में हालिया हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। छात्र नेता हादी की मृत्यु के बाद हुई हिंसा, मीडिया संस्थानों व सांस्कृतिक धरोहरों पर हमले तथा अल्पसंख्यक युवक दीपु दास की हत्या लोकतांत्रिक मूल्यों और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा हैं।
एप्सो अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा और बढ़ती भारत-विरोधी बयानबाजी की कड़ी निंदा करता है तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा व्यक्त लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं, अल्पसंख्यक अधिकारों और पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समर्थन करता है।
एप्सो बांग्लादेश सरकार से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और अल्पसंख्यकों व प्रेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करता है। साथ ही, भारत सरकार से अपील है कि वह संयमित और जिम्मेदार कूटनीतिक कदम उठाए ताकि भारत–बांग्लादेश के बीच शांति और आपसी विश्वास बना रहे।
एप्सो भारत की जनता से भी आग्रह करता है कि साम्प्रदायिक और कट्टरपंथी ताकतों द्वारा नफरत और विभाजन फैलाने के प्रयासों को विफल करें। शांति, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्य ही आगे का मार्ग हैं।
अरविंद पोरवाल,
महासचिव,
एप्सो, मध्य प्रदेश राज्य समिति
9425314405





