अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*करियर राशिफल 30 दिसंबर 2025: शुक्र-बुध युति से बन रहा लक्ष्मीनारायण योग*

Share

30 दिसंबर 2026, मंगलवार को धनु राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इसके प्रभाव से मेष, सिंह और मकर सहित कई राशियों के जातकों को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और करियर में सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा से कि साल 2025 का अंतिम मंगलवार मेष से लेकर मीन राशियों के करियर के लिए कैसा रहने वाला है।

शुक्र-बुध की युति धनु राशि में होने से लक्ष्मीनारायण योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। शुक्र सुख, वैभव, प्रेम और भौतिक सुविधाओं के कारक ग्रह हैं, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करते है। इन दोनों ग्रहों की युति से धन, समृद्धि और सौभाग्य के विशेष योग बनते हैं। यह योग करियर में सफलता, व्यापार में तेजी और धन लाभ दिलाता है। लक्ष्मीनारायण योग के प्रभाव से मेष, सिंह और मकर सहित कई राशियों के जातकों को नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि 30 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के करियर के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष

मेष राशि करियर राशिफल

मेष राशि के जातकों को धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलेगा। लगातार बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। काफी संघर्ष के बाद आज आपको जीवन की परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आज महत्वपूर्ण और फलदायी यात्रा की संभावना भी नजर आ रही है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है।

वृष

वृष राशि करियर राशिफल

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। घर-परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि करियर राशिफल

आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान रह जाएंगे। आपकी खुद की नजर भी आपकी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लगने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में खुद की प्रशंसा की इच्छा से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें।

कर्क

कर्क राशि करियर राशिफल

आज का दिन किसी बहन-भाई की चिंता में व्यतीत होता दिख रहा है। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। ऐसे में खर्चे बढ़ने की संभावना दिख रही हैं। आज भी वह चिन्ता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है।

सिंह

सिंह राशि करियर राशिफल

आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान कर सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय में उतार-चढ़ाव हो रहा है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का त्याग करना पड़ेगा।

कन्या

कन्या राशि करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी तृतीय घर में आ चुका है, सूर्य के साथ तप्त विकल है। ऐसे में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन समझौता आपको प्राप्त होगा।

तुला

तुला राशि करियर राशिफल

आज आप बिना कारण के ही परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, कुछ परेशानियां आप अपने स्वभाव के कारण भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि करियर राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते हालात में आपकी नई योजनाएं सफल होंगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।

धनु

धनु राशि करियर राशिफल

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलता दिख रहा है। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर

मकर राशि करियर राशिफल

आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहों की चाल से आपको भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ

कुंभ राशि करियर राशिफल

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निकट संबंध और तालमेल से लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर प्रमोशन के अवसर भी दिख रहे हैं। आयात-निर्यात के व्यवसाय की शुरुआत करने का फैसला भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। ग्रहों की अनुकूल स्थिति से लंबी यात्राओं के योग प्रबल हो रहे हैं।

मीन

मीन राशि करियर राशिफल

आपकी राशि का स्वामी-देव गुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है। ऐसे में उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से आपको आज सावधान रहना होगा। किसी को आज रुपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा में भी ध्यान लगाना ना भूलें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें