इंदौर ।वरिष्ठ समाज सेवी इंदौर समाचार अख़बार के सम्पादक विवेक सेठ जी के जन्मदिवस पर शुभचिंतको का ताता लगा रहा. सेठ परिवार से लोगो का इतना आत्मीय बंधन है कि हर कोई विभिन्न संगठन के पदाधिकारी विवेक सेठ को शुभकामनायें देने के लिए पुष्प माला मिठाई एवं विभिन्न उपहार देकर बड़े ही उत्साहित हुए. इसी कड़ी मे विवेक सेठ जी और भाभीजी को प्रेस मे सप्राइज जन्मदिवस कि पार्टी रखी गयी. सभी अतिथियों ने सौहार्द पूर्ण माहौल मे पुष्प माला पहनाकर एवं केक कटवाकर जन्मदिवस कि शुभकामनायें दी एवं सभी उपस्थित जनो के स्व सुरेश सेठ जी के साथ के यादगार पलो को बताया एवं सुरेश सेठ ज़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
स्व सुरेश सेठ जी ने अपना पूरा जीवन आम जन कि सेवा मे लगा दिया एवं आम जन कि आवाज को मजबूत करने के लिए इंदौर समाचार अख़बार कि नींव रखी एक तरफ आम जन कि आवाज को मिडिया मे बहुत मुश्किल से जगह मिलती है वही इंदौर समाचार अख़बार ऐसा अख़बार बना जो शोषित गरीब मजबूरो कि ताकत बना उसी विचार धारा को विवेक सेठ जी ने आत्मसात कर इस अख़बार को और भी ज़्यदा मजबूत और ताकतवर बना कर शोषित गरीब वर्ग को ऐसा हथियार दिया जो साबित करता है कि तलवार से ज़्यदा ताकतवर कलम है और इसी कमल से निस्वार्थ लोगो को हक मिल रहा है एवं उनकी आवाज पुरे देश मे गूंज रही है.
इसमें मदनलाल बम जी श्याम सुंदर यादव जी हरी मरमट जी महेश गोहर जी हिरा लाल वर्मा जी ज्ञानी रायकवार जी ललित शर्मा जी मिना श्रीवास्तव जी नितिन बैरवा जी हेमराज वड़िया जी दिलीप गर्ग जी विजय तिलवे जी किशोर बाबा करोसिया जी गणेश वर्मा जी गणेश चौधरी जी कमल साबू जी कीर्ति राणा जी सीएल सेरावत जी अरुण चौहान जी अकबर शेख जी शेरे जी सदाशिव यादव जी आदि वरिष्ठ जन एवं इंदौर समाचार परिवार जन उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन युवा नेता राहुल निहोरे जी ने किया. कार्यक्रम मे आभार राघव सेठ जी ने माना. विवेक सेठ जी ने सभी का आत्मीय आभार करते हुए कहा कि ये दरबार सुरेश सेठ जी का दरबार है यहां के दरवाज़े सभी के लिए हमेसा खुले है एवं समाज हित के लिए सेठ परिवार हमेशा अग्रिम पँती मे खड़ा रहेगा





