अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने वेनेज़ुएला में की गई अमेरिकी सैनिक कार्रवाई की कड़ी निंदा’

Share

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के विरुद्ध अपनाई जा रही कार्रवाइयों और दबाव की नीतियों की कड़ी निंदा करती है। पार्टी का स्पष्ट मत है कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र के आंतरिक मामलों में सैन्य, राजनीतिक, आर्थिक अथवा गुप्त हस्तक्षेप, संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित संप्रभुता, अहस्तक्षेप और आत्मनिर्णय के सिद्धांतों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) विश्वसनीय मीडिया रिपोर्टों में सामने आए उन आरोपों पर गहरी चिंता व्यक्त करती है, जिनमें वेनेजुएला के संवैधानिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई गई है। किसी भी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश के निर्वाचित नेतृत्व को डराने, अस्थिर करने या क्षति पहुँचाने का प्रयास अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए एक अत्यंत खतरनाक मिसाल होगा।

पार्टी पूर्व में इराक में किए गए अमेरिकी हस्तक्षेप को याद दिलाती है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के साथ व्यापक जनहानि और दीर्घकालिक क्षेत्रीय अस्थिरता का कारण बना। ऐसे अनुभव यह स्पष्ट करते हैं कि एकतरफ़ा कार्रवाइयों का विरोध और संयुक्त राष्ट्र की भूमिका की रक्षा क्यों आवश्यक है।

अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई का विरोध अमेरिका के भीतर से भी हो रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को ‘युद्ध का कृत्य’ करार दिया है और अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) मांग करती है कि अमेरिका वेनेजुएला में हर प्रकार के हस्तक्षेप को तत्काल बंद करे और सभी विवादों का समाधान केवल संवाद, कूटनीति और संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जाए। वेनेजुएला का भविष्य तय करने का अधिकार केवल वहाँ की जनता को है, न कि किसी बाहरी शक्ति को।

पार्टी भारत सरकार से भी आग्रह करती है कि वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, स्वतंत्र विदेश नीति और वैश्विक शांति के सिद्धांतों के अनुरूप ऐसी कार्रवाइयों का स्पष्ट विरोध करे। साथ ही, दुनिया की सभी शांति-प्रिय और लोकतांत्रिक शक्तियों से अपील है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून की रक्षा करते हुए वेनेजुएला की जनता के साथ एकजुटता प्रकट करें।

बसंत हेतमसरिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)
मो. 9934443337

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें