अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कल्याणी प्रियदर्शन आलिया भट्ट की छुट्टी कर बनीं रणवीर सिंह की हीरोइन*

Share

साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियों का बॉलीवुड में दबदबा बढ़ता जा रहा है। रश्मिका मंदाना की सफलता के बाद अब श्रीलीला और रुक्मिणी वसंत हिंदी सिनेमा में कदम रखने को तैयार हैं। इसी बीच साउथ का एक और बड़ा नाम इस फेहरिस्त में जुड़ गया है।
चर्चा है कि लोकप्रिय अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। खबर है कि उन्हें रणवीर सिंह की बहुचर्चित जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ में बतौर हीरोइन लिया जा रहा है।

बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार कल्याणी
‘प्रलय’ से आलिया भट्ट का नाम मजबूती से जुड़ा था, लेकिन अचानक हुए इस फेरबदल ने सबको चौंका दिया है।
कल्याणी, जो पहले से ही साउथ में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं, अब इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमाने की कोशिश में हैं।
जानकारों का मानना है कि कल्याणी न केवल इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं, बल्कि वो बॉलीवुड पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं।

निर्देशक की पहली पसंद थीं आलिया?
पहले खबर थी कि फिल्म के लिए निर्देशक की पहली पसंद आलिया हैं, क्योंकि फिल्म में वो सिर्फ हीरो की प्रेमिका नहीं, बल्कि कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।
सूत्र के हवाले से कहा गया था कि इस तरह के किरदार को आलिया से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। हालांकि, अब इसके लिए कल्याणी के नाम पर चर्चा जोरों पर है।
आलिया-रणवीर ने इससे पहले ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘गली बॉय’ में साथ काम किया था।

‘लोकाह चैप्टर 1- चंद्रा’ से स्टार बनीं कल्याणी
कल्याणी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1- चंद्रा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं।
वो ‘हंगामा’, ‘हेरा फेरी’ और ‘भागम भाग’ जैसी कई सफल फिल्में बना चुके निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ से बतौर सहायक प्रोडक्शन डिजाइनर की थी।
कल्याण ने तेलुगू फिल्म हैलो (2017) से अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें दक्षिण की सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
कल्याणी SIIMA पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर अब ‘प्रलय’ लाने को तैयार रणवीर
रणवीर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म अब तक एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना चुकी है। भारत में ये 800 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है, वहीं दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।
चर्चा है कि ‘प्रलय’ में रणवीर एक ऐसे खतरनाक और अनदेखे अवतार में नजर आएंगे, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा, वहीं बतौर निर्माता भी ये रणवीर की पहली फिल्म होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें