अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*हर्षवर्धन राणे इस साल 3 फिल्में शुरू करेंगे, कहा- मेरा टारगेट प्रोड्यूसर के लिए पैसे कमाना* 

Share

नए साल को लेकर हर कोई अपना गोल सेट कर लेता है. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी 2026 के लिए अपना टारगेट ढूंढ लिया है. साथ ही एक्टर ने खुलासा किया कि इस साल उनके पास तीन फिल्में हैं, जिनपर वो काम करेंगे और ऑडियंस का दिल जीतेंगे.

हर्षवर्धन राणे आखिरी बार ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 112 करोड़ का बिजनेस किया था. नया साल शुरू होते ही बॉलीवुड के स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं. किसी की फिल्म इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार है, तो कुछ की शूटिंग इस साल शुरू होगी. सलमान खान, शाहरुख खान, प्रभास, रणवीर सिंह, कृति सेनन, तृप्ति डिमरी जैसे स्टार्स के पास फिल्मों का लाइनअप तैयार है. ऐसे में हर्षवर्धन राणे भी किसी से पीछे नहीं हैं.

एक्टर ने खुद बताया है कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद साल 2026 में उनके पास कई फिल्में हैं. अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने बताया कि 2026 उनके करियर के लिए एक नया मोड़ लेकर आएगा, जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं और मेहनत भी करने वाले हैं.

हर्षवर्धन राणे के पास 3 फिल्में
हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “2025 में मेरी वजह से मेरे प्रोड्यूसर्स एक ही साल में दो बार खुश हुए. ये मेरे 2025 का सबसे खास पल है. मैं नहीं चाहूंगा कि इसमें कुछ भी बदले. 2026 मेरे करियर का सबसे अहम मोड़ लेकर आ रहा है. मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं नए साल में तीन नई फिल्में शुरू करने जा रहा हूं.”

2026 के लिए सेट किया गोल
2026 के लिए अपना टारगेट बताते हुए हर्षवर्धन ने कहा, “2026 के लिए मेरा टारगेट प्रोड्यूसर और फिल्म बनाने वाले के लिए ज्यादा पैसे कमाना है. पर्सनल लेवल पर मेरे गोल हैं छोटे कामों पर गहराई से ध्यान देना, छोटी आदतों में लगातार बने रहना, शुक्रगुजार होने पर ध्यान देना, छोटी से छोटी चीजों के बारे में सोचना और एक ही समय में खुद को और दूसरों को बराबर अहमियत देना.”

हालांकि, एक्टर ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उनकी इन फिल्मों की शूटिंग कब शुरू होगी, कब रिलीज होंगी, कौन डायरेक्टर होगा या फिर इन 3 फिल्मों का टाइटल क्या होने वाला है. ऐसे में इन सारे सवालों का जवाब आने वाला वक्त ही देगा. अपकमिंग फिल्म की बात करें तो हर्षवर्धन राणे जल्द ही एकता कपूर की शूटआउट एट दुबई में नजर आ सकते हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें