अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:भाजपा अध्यक्ष के लिए नबीन का नामांकन आज; यूएई के राष्ट्रपति का भारत दौरा; झारखंड में बस पलटने से 9 की मौत; तेलंगाना में निकाय चुनाव जल्द

Share

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा करेंगे और उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वहीं,  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है, हरियाणा के नूंह में हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई वाहनों के टकराने की खबर है। दक्षिणी स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 20 लोगों की मौत हो गई है। उधर, गाजा में शांति बहाली के लिए अमेरिका ने भारत को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। सीरिया सरकार ने एसडीएफ के साथ संघर्षविराम की घोषणा कर देश के लगभग पूरे हिस्से पर नियंत्रण का दावा किया है। लखनऊ में आज से तीन दिन तक देशभर की विधानसभाओं के अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। रूस से पढ़ाई कर आया एक साइबर एक्सपर्ट नोएडा में ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खेल जगत की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 38 साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।

भाजपा अध्यक्ष के लिए नबीन का नामांकन आज, पीएम-शाह का कार्यकारी अध्यक्ष को समर्थन; निर्विरोध निर्वाचन तय
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की इस प्रक्रिया में भाग होने के लिए भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुख और अन्य प्रमुख नेता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे।

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

Al Nahyan India Visit: यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज आएंगे भारत, पीएम के निमंत्रण पर तीसरी बार आधिकारिक यात्रा
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। रविवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति नाहयान की भारत का यह तीसरा आधिकारिक दौरा है।

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई जगह तापमान माइनस में दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण पांच वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए। 

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में बड़ा हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 की मौत-73 घायल
दक्षिणी स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 73 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज के पास हुई, जिसके चलते मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं। जानकारी के मुताबिक मलागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ट्रेनों में लगभग 500 यात्री सवार थे।

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

Gaza Peace: गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया प्रस्ताव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा में शांति बहाली के लिए बनाए जा रहे ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया है। यह बोर्ड गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है। साथ ही यह पहल गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी है। अमेरिका इस योजना के दूसरे चरण को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

Syria: सीरिया सरकार का अब देश के लगभग सभी हिस्सों पर पूर्ण नियंत्रण, एसडीएफ के साथ संघर्षविराम का एलान
सीरियाई सरकार ने रविवार को सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के साथ संघर्षविराम की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने देश के लगभग पूरे हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है और उन कुर्द-नेतृत्व वाली ताकतों को खत्म कर दिया है, जो एक दशक से अधिक समय से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से को नियंत्रित कर रही थीं। 

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

यूपी: आज से लखनऊ में जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक
राजधानी लखनऊ 19 से 21 जनवरी तक राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, विधान परिषदों के सभापति तथा संसद के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। आयोजन की मेजबानी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। 

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

Cyber Crime: रूस में पढ़ाई करके बना साइबर एक्सपर्ट, नोएडा आकर करने लगा ठगी; गृह मंत्रालय के इनपुट पर गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने गृह मंत्रालय के इनपुट पर सेक्टर-एक में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा कॉल सेंटर पकड़ा है। कॉल सेंटर संचालक नेपाल के जिला मोरंग के उर्लावरी थाना क्षेत्र के मोरंग मोहल्ला निवासी अनूप श्रेष्ठ (31) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी रूस में साइबर एक्सपर्ट की पढ़ाई करने के बाद यहां सेंटर चला रहा था। वह पहले रूस में सट्टेबाजी एप के नेटवर्क से जुड़ा रहा।

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में जीती वनडे सीरीज, मेजबान सात साल बाद घर में हारे सीरीज
38 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत में न्यूजीलैंड की आठ कोशिशों में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, इससे पहले टीम 1988 से लगातार असफल रही थी। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे। 

news updates north east west south india politics crime national news in hindi

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिए पोज, कबीर बहिया से नूपुर ने पूछ लिया ये सवाल
कृति सेनन के बारे में कुछ समय से यह अफवाह है कि वह कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों ने कई बार एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर कीं, जिसकी वजह से नेटिजन्स का इस पर ध्यान गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन से शादी की। इस शादी में कृति और कबीर को एक ही कार में आते हुए देखा गया। कबीर ने अब शादी की तस्वीरों शेयर की हैं। कृति के साथ उनकी अकेले की फोटो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है।

ड्रोन हमले से अंधेरे में दक्षिणी यूक्रेन के 2 लाख लोग; द. अफ्रीका में हिंदू मंदिर पर धोखाधड़ी का आरोप

ड्रोन हमले के कारण रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन के दो लाख लोगों को रविवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इस बीच रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना जारी रखा है। रूसी हमले में दो लोगों की मौत भी हो गई। क्रेमलिन की तरफ से नियुक्त स्थानीय गवर्नर के अनुसार, यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिज्जिया इलाके के रूस के कब्जे वाले हिस्से में दो लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई।

तेलंगाना में निकाय चुनाव जल्द

तेलंगाना कैबिनेट ने रविवार को कहा कि नगरपालिका और निगम चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएंगे। राजस्व मंत्री पी श्रीनिवास रेड्डी ने यह जानकारी दी। उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव छात्रों की परीक्षा फरवरी के अंत या मार्च के बाद ही होंगे। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में मंत्री ने कहा कि राज्य में 116 नगरपालिकाओं और सात निगमों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 

बैठक मुलुगु जिले के मेडारम में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में हुई।  मंत्री ने कहा, राज्य में 116 नगरपालिकाएं, सात निगम और लगभग 3000 वार्ड या संभाग हैं, जिनकी अवधि पूरी हो चुकी है। हमारे यहां 15 फरवरी को शिवरात्रि है, उसके बाद छात्रों की परीक्षा होगी। इसलिए कैबिनेट ने फैसला किया है कि चुनाव इसके बाद जल्द से जल्द कराए जाएं। यह राज्य के इतिहास में पहली बार था कि कैबिनेट की बैठक हैदराबाद के बाहर आयोजित की गई।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री दावोस में विश्व आर्थिक मंच के लिए रवाना
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू रविवार को स्विट्जरलैंड के दावोस के लिए रवाना हुए, जहां वह विश्व आर्थिक मंच में भाग लेंगे। उनके साथ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी है। चार दिन के दौरे (19 से 22 जनवरी) के दौरान मुख्यमंत्री 36 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें दुनियाभर के सीईओ के साथ बैठकें, गोलमेज चर्चा, थीम पर आधारित सत्र, अंतर-सरकारी बैठक आदि कार्यक्रम शामिल हैं। नायडू ने विजयवाड़ा एयरपोर्ट से रात साढ़े आठ बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी और वहां से वह ज्यूरिख जाएंगे, जहां वह 19 जनवरी को पहुंचेंगे।

स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत मृदुल कुमार ज्यूरिख में होटल पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इसके बाद वह एरोस इनोवेशन के अध्यक्ष किशोर लुल्ला और सह-निर्माता रिधिमा लुल्ला से मुलाकात करेंगे। फिर मुख्यमंत्री भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित तेलुगु प्रवासी कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें 20 देशों के प्रवासी तेलुगु लोग शामिल होंगे। ज्यूरिख से नायडू सड़क मार्ग से दावोस जाएंगे। विश्व आर्थिक मंच के पहले दिन वह यूएई के मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के साथ अंतर-सरकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।

कर्नाटक: भाजपा ने आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की
विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने रविवार को कहा कि राज्य के आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि आबकारी विभाग के उपायुक्त जगदीश नाइक 25 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए। उनके साथ दो अन्य अधिकारी, आबकारी निरीक्षक थम्मन्ना केएम और आबकारी कांस्टेबल लक्कप्पा गनी भी पकड़े गए। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, उन पर लाइसेंस के लिए 80 लाख रुपये की मांग का आरोप है।

झारखंड के लातेहार में शादी पार्टी ले जा रही बस पलटी, नौ की मौत, 80 घायल
झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को शादी के मेहमानों को ले जा रही बस पलटने से नौ लोग मारे गए और 80 से अधिक घायल हुए। यह हादसा महुदानर थाना क्षेत्र के ओर्सा बंग्लादारा घाटी में हुआ। एसपी कुमार गौरव ने बताया, बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से महुदानर में शादी के लिए आ रही थी। बस पलट गई और पांच लोग मौके पर ही मर गए, जिनमें चार महिलाएं थीं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत हो गई और गुमला सदर अस्पताल में दो और की मृत्यु हुई।

गुमला सिविल सर्जन शम्भू नाथ चौधरी ने कहा कि नौ घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें से दो मृत अवस्था में लाए गए। एक्स पर पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार के उपायुक्त को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा देने के लिए कहा। एसडीएम विपिन कुमार दूबे ने कहा कि 60 घायलों को महुदानर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया और 20 से अधिक को निजी अस्पताल में। 32 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान रेशंती देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोनमती देवी (55), सुखना भुइयां (40) और विजय भुइयां के रूप में हुई। बस चालक विकास पाठक ने कहा कि बस में लगभग 90 यात्री थे। बस के ब्रेक फेल हो गए। हैंडब्रेक और इंजन बंद करने की कोशिश के बावजूद मैं नियंत्रण नहीं पा सका और बस पलट गई। 

भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन आज
केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाइयों के प्रमुख और अन्य प्रमुख नेता पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे। 

आज भारत आएंगे यूएई के राष्ट्रपति नाहयान
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। रविवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति नाहयान का भारत का यह तीसरा आधिकारिक दौरा है। 

वेल्लोर में जल्लीकट्टू के दौरान बुजुर्ग की मौत, 27 घायल
तमिलनाडु के वेल्लोर में आयोजित जल्लीकट्टू के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, मृतक थिलागर (65) तिरुवन्नामलाई जिले के कन्नामंगलम के पास कट्टुकानूर गांव के रहने वाले थे। थिलागर 100 सांडों की दौड़ देख रहे थे उसी वक्त एक सांड ने उन्हें सींग मार दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान 27 अन्य घायल हो गए।

बडगाम में तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने शनिवार को बडगाम जिले के मौछवा इलाके में तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश पुलिस और सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने शनिवार देर रात विशेष इनपुट के आधार पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर 45 राउंड गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस की ओर से आरोपियों की पहचान का अभी खुलासा नहीं किया गया है। गोला-बारूद के सोर्स और किसी भी संभावित लिंक का पता लगाने के लिए मामले में की जांच जारी है।

दक्षिण अफ्रीका में 150 साल पुराने हिंदू मंदिर पर धोखाधड़ी के आरोप
दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 150 साल से भी अधिक पुराना एक हिंदू मंदिर धोखाधड़ी के आरोपों से जूझ रहा है। मंदिर पर नगर निगम का पांच लाख रेंड लगभग 27.64 लाख रुपये का बिल भी बकाया है, जिसके कारण मंदिर की नागरिक सेवाओं के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी हिंदू महासभा समुदाय से 151 साल पुराने उम्बिलो श्री अम्बालावनार अलायम मंदिर को बचाने का आह्वान किया। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर की स्थापना 1860 में भारत से डरबन गए गिरमिटिया मजदूरों ने की थी। यह दक्षिण अफ्रीका का पहला हिंदू मंदिर है। इसे 1980 में राष्ट्रीय विरासत स्थल घोषित किया गया था।

मंदिर के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया में इस आर्थिक सकंट की जानकारी देते हुए कहा, मंदिर के रखरखाव में भी दिक्कत आ रही है। मंदिर प्रबंधन पर दान की धनराशि निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करने के आरोप हैं। मंदिर के कार्यकारी प्रबंधन ने अब फोरेंसिक ऑडिट शुरू करने का फैसला किया है। यह ऑडिट सभी वित्तीय लेनदेन, फंडिंग रिकॉर्ड और बताई गई विसंगतियों की जांच, सत्यापन और मिलान करेगा, जिसमें मौजूदा ऑडिटर की रिपोर्ट से संबंधित विसंगतियां भी शामिल हैं।

पाकिस्तान के छात्र समूहों का 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी एकजुटता मार्च का एलान
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के छात्र संगठनों ने उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों द्वारा की जाने वाली आत्महत्याओं और अन्य मुद्दों को उजागर करने के प्रयासों के तहत 12 फरवरी को पूरे पाकिस्तान में छात्र एकजुटता मार्च की घोषणा की है। डॉन के अनुसार यह घोषणा लाहौर प्रेस क्लब में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स कलेक्टिव (PSC) के केंद्रीय महासचिव इकबाल खान, द स्टूडेंट्स हेराल्ड के मुख्य संपादक काजी शहरयार, PSC की प्रवक्ता सारा अली, PSC के सूचना सचिव शेर अली, पूर्व उपाध्यक्ष अली रजा और JKNSF नेता मुजीब अकबर उपस्थित थे।

इन समूहों ने यह भी घोषणा की कि छात्रों की आत्महत्याओं और परिसरों में छात्रों की व्यापक चिंताओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए लाहौर में गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी (जीसीयू) से पंजाब विधानसभा तक एक मार्च निकाला जाएगा।

पाकिस्तान: दिसंबर में 40 पर्यावरणीय नमूनों में पोलियो वायरस का पता लगाया
डॉन ने इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) की पोलियो प्रयोगशाला के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि दिसंबर महीने के दौरान चारों प्रांतों और संघीय राजधानी से लिए गए 40 पर्यावरणीय नमूनों में पोलियो वायरस की पुष्टि हुई है।

एनआईएच पोलियो प्रयोगशाला के अधिकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में 87 जिलों से लिए गए 127 सीवेज नमूनों की पोलियो वायरस की उपस्थिति की जांच की गई। इनमें से 87 नमूनों की जांच नकारात्मक पाई गई, जबकि 40 नमूनों में पोलियो वायरस पाया गया। बलूचिस्तान से कुल 23 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 21 नकारात्मक और दो सकारात्मक पाए गए। 

खैबर पाकिस्तान से कुल 34 नमूने एकत्र किए गए , जिनमें से 26 नकारात्मक और आठ सकारात्मक पाए गए। पंजाब से 31 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 25 नकारात्मक और छह सकारात्मक पाए गए। सिंध में छह नमूने नकारात्मक और 23 सकारात्मक पाए गए। इस्लामाबाद में पांच नमूनों में से एक सकारात्मक पाया गया।

 ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में 3,766 लोगों की मौत की पुष्टि 
अमेरिका स्थित एक एक्टिविस्ट एजेंसी ने रविवार को कहा कि उसने ईरान में फैले विरोध प्रदर्शनों की लहर के दौरान कम से कम 3,766 मौतों की पुष्टि की है। मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी ने संशोधित आंकड़ा प्रकाशित किया है, जिसमें पहले बताए गए 3,308 मृतकों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी का कहना है कि इस कार्रवाई में 24,348 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें