अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 जैश-ए-मोहम्मद की रिपब्लिक डे से पहले भारत में बड़े हमले की धमकी

Share

मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा एक बेहद खतरनाक ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारत के खिलाफ बड़े हमले की खुली धमकी दी गई है. ऑडियो संदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किए जाने का बदला लिया जाएगा.

पाकिस्तान की पनाह में बैठा मसूद अजहर ऑपेरशन सिंदूर से मिले जख्म से अब तक कराह रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके आतंकी ठिकाने पर हुए हमले में उसका पूरा परिवार खत्म हो गया था. अजहर अब उन्हीं का बदला लेने के लिए तड़प रहा है. इस बीच अजहर के आतंकी संगठनजैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा एक बेहद खतरनाक ऑडियो सामने आया है, जिसमें भारत के खिलाफ बड़े हमले की खुली धमकी दी गई है. यह ऑडियो न्यूज 18 के पास मौजूद है, जिसमें जैश से जुड़ा एक शख्स संगठन के सरगना मौलाना मसूद अजहर के निर्देशों का हवाला देते हुए ‘बदले की कार्रवाई’ की बात कर रहा है और आने वाले समय में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की चेतावनी दे रहा है.

ऑडियो संदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किए जाने का बदला लिया जाएगा. खास तौर पर बहावलपुर स्थित जैश के उस कथित केंद्र का जिक्र किया गया है, जिसे इस ऑपरेशन में ध्वस्त कर दिया गया था. यही बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है और लंबे समय से भारत विरोधी साजिशों का केंद्र रहा है.

रिपब्लिक डे से पहले साजिश की आशंका

ऑडियो में हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बड़े हमले की बात कही गई है, जिससे यह आशंका और गहरा गई है कि संगठन किसी बड़े मौके की तलाश में है. सुरक्षा एजेंसियां इस ऑडियो को संभावित खतरे के तौर पर बेहद गंभीरता से ले रही हैं और इसकी तकनीकी व खुफिया जांच की जा रही है. फिलहाल ऑडियो की तारीख और स्रोत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन एजेंसियों का मानना है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब देश 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस ऑडियो को रिपब्लिक डे से पहले भारत में किसी बड़े हमले की साजिश के तौर पर देख रही हैं. राजधानी दिल्ली समेत कई संवेदनशील इलाकों में पहले से ही हाई अलर्ट है और खुफिया एजेंसियां आतंकी नेटवर्क्स पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

मसूद अजहर का पुराना ऑडियो और नई गीदड़भभकी

यह पहला मौका नहीं, जब मसूद अजहर से जुड़ा ऐसा ही गीदड़भभकी वाला ऑडियो सामने आया हो. इससे पहले 11 जनवरी के आसपास भी जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस ऑडियो में मसूद अजहर ने दावा किया था कि उसके संगठन के पास हजारों की संख्या में आत्मघाती हमलावर मौजूद हैं, जो किसी भी वक्त हमले के लिए तैयार हैं.

उस ऑडियो में मसूद अजहर यह कहते हुए सुना गया था, ‘ये एक नहीं, दो नहीं, सौ नहीं, ये हजार भी नहीं हैं. अगर पूरी तादाद बता दूं, तो कल दुनिया की मीडिया में शोर मच जाएगा…’

वह आत्मघाती हमलावरों को ‘शहादत’ के नाम पर उकसाता नजर आता है और दावा करता है कि ये लोग न किसी सुविधा की मांग करते हैं, न पैसे की, न वीजा की… बल्कि सिर्फ मौत को गले लगाने के लिए तैयार रहते हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया जैश

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि मसूद अजहर और जैश-ए-मोहम्मद की यह बयानबाजी दरअसल उसकी बौखलाहट और हताशा को दिखाती है. हाल ही में भारत ने पाकिस्तान में जैश के कई ठिकानों को तबाह किया, जिसमें संगठन के करीब 10 लोग मारे गए थे, जिनमें मसूद अजहर के परिवार से जुड़े लोग भी बताए जा रहे हैं. इसी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़कर देखा जा रहा है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, यही वजह है कि मसूद अजहर ‘खून के आंसू’ रो रहा है और ऑडियो के जरिये गीदड़भभकियां दे रहा है. जमीन पर जैश को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई फिलहाल उसके लिए आसान नहीं है.

2019 के बाद गायब मसूद अजहर

गौरतलब है कि मौलाना मसूद अजहर को 2019 के बाद सार्वजनिक रूप से किसी ने नहीं देखा है. 2019 में बहावलपुर में उसके ठिकाने पर अज्ञात हमलावरों ने जोरदार बम धमाका किया था, जिसमें मसूद अजहर बाल-बाल बच गया था. इसके बाद से वह पूरी तरह भूमिगत हो गया. माना जाता है कि वह पाकिस्तान में किसी सुरक्षित ठिकाने या बंकर में छिपा हुआ है और वहीं से ऑडियो संदेशों के जरिए अपने आतंकियों को उकसाता रहता है.

इस ताजा धमकी भरे ऑडियो को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं. मनी ट्रेल, डिजिटल फुटप्रिंट और संभावित नेटवर्क्स की छानबीन की जा रही है. एजेंसियों का साफ कहना है कि किसी भी कीमत पर आतंकी मंसूबों को नाकाम किया जाएगा और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें