अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रूस-यूक्रेन जंग पर महामंथन आज; तमिलनाडु में पीएम मोदी भरेंगे चुनाव हुंकार; पहाड़ से मैदान तक अलर्ट

Share

विदेशी सहायता पर सख्ती और बढ़ाएगा ट्रंप प्रशासन; दक्षिण अफ्रीका स्कूल बस हादसे में अब तक 14 की मौत

 रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिश के लिए होने वाली बैठक की, जिसमें रूस, यूक्रेन और अमेरिका के वार्ताकार आज से अबू धाबी में त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तमिलनाडु के चुनावी समर में उतरेंगे, वे आज केरल का भी दौरा करेंगे और कई सौगातें भी देंगे। इधर, देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्दनेजर आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा, इसके लिए यातायात विभाग की तरफ से कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के सबसे बड़े बैंक को कोर्ट में घसीटा है, उन्होंने जेपी मॉर्गन पर पांच अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। वहीं देश के कई राज्यों में, पहाड़ से लेकर मैदान, मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। खेल की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम आज फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलेगी, भारत पहले मैच का विजेता है और अपने जीत का क्रम कायम रखने की कोशिश करेगा

आज वसंत पंचमी 
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी भी कहते हैं। इस पर्व पर प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है। मेला प्रशासन ने वसंत पंचमी (23 जनवरी) से अचला सप्तमी (25 जनवरी) तक 3.50 करोड़ अधिक श्रद्धालुओं के गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन संगम समेत विभिन्न घाटों पर स्नान करने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही देशभर में इस पर्व पर श्रद्धालु मां सरस्वती की आराधना करेंगे। यह दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की जाती है। ये त्योहार शरद ऋतु के समापन तथा बसंत ऋतु के आगमन का सूचक है।

आज अबूधाबी में रूस-यूक्रेन व अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठक; ट्रंप से मुलाकात के बाद जेलेंस्की खुश

आज अबूधाबी में पिछले चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में रूस-यूक्रेन के साथ अमेरिका मंथन करेंगे। वहीं इससे पहले दावोस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच मुलाकात हुई है।दावोस में ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात
जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दावोस में हुई बातचीत के बाद यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी से जुड़े प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध का सबसे संवेदनशील मुद्दा क्षेत्रीय विवाद अब भी अनसुलझा बना हुआ है। अमेरिकी पक्ष की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुश्नर मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद सीधे अबू धाबी पहुंचेंगे। इन वार्ताओं में सैन्य स्तर पर संवाद और युद्ध के बाद आर्थिक पुनर्निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

जेलेंस्की से मुलाकात अच्छी रही, जंग खत्म होनी चाहिए बहुत लोग मारे जा चुके- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उनकी अच्छी बैठक हुई है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए उनका साफ संदेश है कि युद्ध खत्म होना चाहिए। इस जंग में अब तक बहुत लोग मारे जा चुके हैं। ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पुतिन से मुलाकात करेगा। 

पीएम आज तमिलनाडु में करेंगे चुनावी शंखनाद, केरल को देंगे चार नई ट्रेनों की सौगात; ये है शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले पीएम केरल के तिरुवनंतपुरम में चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के मदुरंथकम (चेंगलपट्टू) में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर राज्य में विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

राजधानी में फुल ड्रेस रिहर्सल आज… रूट देखकर चलें, नई दिल्ली और मध्य क्षेत्र में जाने से बचें

गणतंत्र दिवस-2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल आज है। इसके चलते कई मार्ग प्रभावित रहेंगे, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने बचें। 

ट्रंप ने अमेरिका के सबसे बड़े बैंक को कोर्ट में घसीटा, पांच अरब डॉलर का मुकदमा; जानें मामला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेस और उसके सीईओ जेमी डाइमोन के खिलाफ पांच अरब डॉलर (करीब 41 हजार करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप का आरोप है कि बैंक ने उनके और उनकी कंपनियों के अकाउंट सिर्फ राजनीतिक वजहों से बंद कर दिए थे। यह मुकदमा फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी कोर्ट में दायर किया गया है। ट्रंप का कहना है कि जब वे जनवरी 2021 में राष्ट्रपति पद से हटे, उसके कुछ ही हफ्तों बाद फरवरी 2021 में जेपी मॉर्गन ने उनके कई बैंक खातों को सिर्फ 60 दिन का नोटिस देकर अचानक बंद कर दिया। बैंक ने न तो कोई ठोस कारण बताया और न ही कोई स्पष्ट जवाब दिया।साल 2021 में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद क्या वाकई ट्रंप के साथ राजनीतिक भेदभाव हुआ? दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के सबसे बड़े बैक के खिलाफ पांच अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। जानें, ट्रंप के आरोपों पर जेपी मॉर्गन ने क्या सफाई दी है।  

ट्रंप और उनकी कंपनी को हुआ लाखों डॉलर का नुकसान
ट्रंप के अनुसार, बैंक के इस फैसले से उनके और उनकी कंपनियों को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ। उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। उन्हें और उनकी कंपनियों को मजबूरी में जल्दी-जल्दी दूसरे बैंकों में नए खाते खुलवाने पड़े। यह सब इसलिए किया गया क्योंकि उस समय का राजनीतिक माहौल ट्रंप के खिलाफ था।

राजनीतिक बदले का ट्रंप ने लगाया आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से दायर मुकदमे में लिखा गया है, जेपी मॉर्गन ने ट्रंप और उनकी कंपनियों को इसलिए बैंकिंग सिस्टम से बाहर किया क्योंकि उन्हें लगा कि उस समय का राजनीतिक रुख ऐसा करने के पक्ष में है।’ यानी ट्रंप का सीधा आरोप है कि यह फैसला व्यापारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक बदले की भावना से लिया गया।

IIT: सरकार सख्त, अब कैंपस में आत्महत्या होने पर निदेशक-एचओडी पर गिरेगी गाज

केंद्र सरकार ने देश के दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों में पढ़ाई और कैंपस के अन्य बढ़ते तनाव के कारण बढ़ते आत्महत्या मामले के कारणों की समीक्षा का फैसला लिया है। इसीलिए, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच (एनईटीएफ) के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति 15 दिनों में रिपोर्ट देगी। 

केंद्र सरकार ने देश के दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों में पढ़ाई और कैंपस के अन्य बढ़ते तनाव के कारण बढ़ते आत्महत्या मामले के कारणों की समीक्षा का फैसला लिया है। इसीलिए, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच (एनईटीएफ) के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति 15 दिनों में रिपोर्ट देगी। समिति पिछले 22 दिनों में आईआईटी कानपुर में दो छात्रों द्वारा आत्महत्या समेत यह भी जांचेंगी कि आखिर आईआईटी के छात्र आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। इसके अलावा, यह भी जांच होगी कि उच्च शिक्षण संस्थानों ने केंद्र सरकार की ओर से जुलाई 2023 में भेजी, छात्रों के भावनात्मक और मानसिक कल्याण की गाइडलाइन को लागू किया या नहीं।

इसी संदर्भ में, शिक्षा मंत्रालय ने जुलाई 2023 में देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों में एक सक्षम, समावेशी और सहायक माहौल बनाने के मकसद से उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के भावनात्मक और मानसिक कल्याण के लिए फ्रेमवर्क गाइडलाइन भेजी थी। इसमें, उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक व्यापक रोडमैप बनाना और संकाय सदस्यों के लिए संवेदीकरण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, छात्रों के लिए ओरिएंटेशन, परामर्श और हैंडहोल्डिंग तंत्र, तनाव, संकट और भेद्यता के लिए तत्काल हस्तक्षेप के लिए प्रारंभिक पहचान तंत्र, संस्थागत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी ) और आत्महत्या रोकथाम रणनीतियों का विकास, और एक लिंक-चेन मॉडल में बॉडी-मेंटर सिस्टम की स्थापना जैसे प्रमुख हस्तक्षेप पर ध्यान देना शामिल था।

निदेशक, कुलपति, प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष, डीन की जिम्मेदारी होगी तय
सूत्रों के मुताबिक, सरकार, कैंपस में आत्महत्या रोकथाम के लिए निदेशक, कुलपति, प्रिंसिपल, डीन, विभागाध्यक्ष आदि की जिम्मेदारी तय करने की तैयारी कर रही है। इसमें यदि किसी कैंपस में कोई छात्र पढ़ाई या किसी तनाव के कारण आत्महत्या करता है और जांच रिपोर्ट में सिद्ध हो जाता है तो संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरेगी। इसमें, पद से हटाने से लेकर जुर्माने का प्रावधान शामिल करना है।

बांग्लादेश: सरकार बनाने के करीब कट्टरपंथी जमात, आंतरिक सर्वे में BNP के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी; प्रचार तेज

बांग्लादेश में अवामी लीग प्रमुख व अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बिना अगले माह होने जा रहे आम चुनावों के लिए बुधवार से प्रचार शुरू हो गया। इन चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक हाल ही में हुए दो अलग-अलग आंतरिक सर्वेक्षण में लंबे समय तक राजनीति से बाहर रही कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी पहली बार सरकार बनाने के बेहद नजदीक पहुंचती नजर आ रही है। 

आज हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के आसार; दिल्ली में भी बरसात का अलर्ट
 

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को अचानक मौसम बदलेगा और गरज-चमक के साथ तेज बारिश व बिजली गिरने की आशंका है, जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

गृह मंत्रालय ने पहले चरण की जनगणना के लिए जारी की अधिसूचना,पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब
 

देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। इस अधिसूचना में वे 33 सवाल दिए गए हैं, जो गणना अधिकारियों द्वारा जनता से पूछे जाएंगे। 

IND vs NZ Playing 11: विजयी संयोजन में बदलाव का जोखिम उठाएगा भारत? ईशान पर होंगी नजरें; संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है और अब उसकी कोशिश शुक्रवार को रायपुर में होने वाले दूसरे टी20 में इस लय को बरकरार रखने की होगी। 

Top News of 23 Jan, Russia Ukraine War, PM Modi in Tamil Nadu, Republic Day, Trump Vs JPMorgan, Census, INDvNZ

‘धुरंधर’ की टक्कर में नहीं कोई, रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज बरकरार; जानें 49वें दिन किया कितना कलेक्शन?

‘धुरंधर’ जब से रिलीज हुई तब से लेकर अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड बना चुकी है। आज यानी रिलीज के 49 दिन बाद भी इसका कलेक्शन करोंड़ों में ही बरकरार है। जानिए, गुरुवार को यह फिल्म कितनी कमाई करने में कामयाब रही? 

राहुल गांधी का अयोध्या दौरा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 23 जनवरी को अयोध्या आ सकते हैं। राहुल राम लला के दर्शन करने आ रही एक संसदीय समिति का हिस्सा हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

उपराष्ट्रपति का ओडिशा दौरा
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कटक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थल पर उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कटक में नेताजी जन्मस्थान संग्रहालय का दौरा करने के अलावा उपराष्ट्रपति जिला संस्कृति भवन का भी उद्घाटन करेंगे। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों और जामिया हिंसा पर सुनवाई 
शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों और दिसंबर 2019 में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा की स्वतंत्र विशेष जांच दल (एसआईटी) गठन की मांग वाली कई याचिकाओं सुनवाई होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 शृंखला का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला शाम सात बजे से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ मुकाबले में उतरेगी। टीम इंडिया ने नागपुर में बुधवार को खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 48 रन से शानदार जीत दर्ज की है। ओपनर अभिषेक शर्मा को 84 रन की धुंआधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

बाल ठाकरे की 100वीं जयंती
आज शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 100वीं जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1926 को पुणे में हुआ। उनके पिता का नाम प्रबोधनकर ठाकरे और मां का नाम रमा बाई ठाकरे था। बाला साहेब ठाकरे आठ भाई-बहन थे। बाला साहेब की पत्नी मीना ताई और उनके भाई श्रीकांत की पत्नी कुंदा आपस में बहनें थीं। बाला साहेब की पांच बहनें संजीवनी, प्रेमा, सुधा, सरला और सुशीला भी हैं

विदेशी सहायता पर सख्ती और बढ़ाएगा ट्रंप प्रशासन; दक्षिण अफ्रीका स्कूल बस हादसे में अब तक 14 की मौत

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में चर्च पर हुए बड़े हमले के बाद अपहृत लोगों की तलाश तेज हो गई है। हथियारबंद लोगों ने तीन चर्चों पर हमला कर 177 लोगों को अगवा कर लिया था, जिनमें से 11 लोग किसी तरह भागने में सफल रहे। अब अपहरणकर्ता परिवारों से फिरौती के रूप में 17 मोटरसाइकिलें मांग रहे हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर मोटरसाइकिल की कीमत करीब 1,000 डॉलर है, यानी कुल मांग लगभग 17,000 डॉलर की है। गांव के मुखिया ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने कहा है कि उन्हें पैसे नहीं, बल्कि मोटरसाइकिलें चाहिए। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी 17 मोटरसाइकिलें खो दी हैं और उनकी भरपाई चाहते हैं। नाइजीरिया में ऐसे अपराधी अक्सर जंगलों में छिपकर रहते हैं और मोटरसाइकिलों से सफर करते हैं। इससे उन्हें सुरक्षा बलों से बचने में आसानी होती है। यही वजह है कि मोटरसाइकिलें उनके लिए बहुत जरूरी साधन हैं।

सरकार ने खोज अभियान तेज कर दिया है और विशेष सुरक्षा टीमें इलाके में तैनात की गई हैं। कादुना राज्य के गवर्नर ने भरोसा दिलाया है कि सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ाने की कोशिश जारी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि नाइजीरिया में अपहरण और फिरौती की समस्या कितनी गंभीर होती जा रही है।

गिनी-बिसाऊ में हेपेटाइटिस B वैक्सीन अध्ययन पर रोक
पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ ने नवजात बच्चों पर होने वाले हेपेटाइटिस B वैक्सीन अध्ययन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह अध्ययन ट्रंप प्रशासन के समर्थन से किया जा रहा था और इसे नैतिक जांच के लिए रोका गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस स्टडी की सही तरह से समीक्षा नहीं की गई थी, इसलिए अब एक एथिक्स कमेटी इसकी जांच करेगी।

इस अध्ययन में कुछ नवजात बच्चों को जन्म के समय वैक्सीन दी जानी थी और कुछ को नहीं। इसके बाद बच्चों की सेहत, विकास और मृत्यु दर पर नजर रखी जानी थी। कई विशेषज्ञों ने इसे अनैतिक बताया, क्योंकि इससे कुछ बच्चों को एक असरदार टीके से वंचित किया जा सकता था, जबकि उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक है। अफ्रीका सीडीसी ने इस फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि अफ्रीकी लोगों के हित सर्वोपरि हैं। वहीं अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अध्ययन अभी भी योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा और नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह अध्ययन एक डेनमार्क की यूनिवर्सिटी को बिना टेंडर दिए सौंपा गया था, जिस पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

रवांडा में AI तकनीक से क्लिनिक सुधार की शुरुआत
रवांडा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आधारित तकनीक का परीक्षण शुरू करने का फैसला किया है। यह योजना गेट्स फाउंडेशन और ओपनएआई की साझेदारी से चलाई जा रही है, जिसके तहत देश के 50 से ज्यादा स्वास्थ्य क्लिनिकों में इस नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद डॉक्टरों और नर्सों के काम को आसान बनाना और मरीजों को जल्दी व सही इलाज दिलाना है।

रवांडा में एक स्वास्थ्य कर्मी पर करीब 1,000 मरीजों का बोझ है, जबकि दुनिया में आदर्श अनुपात 4 स्वास्थ्य कर्मी प्रति 1,000 मरीज माना जाता है। ऐसे में एआई तकनीक से मरीजों की जानकारी संभालने, रिपोर्ट तैयार करने और इलाज से जुड़े फैसलों में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि यह तकनीक डॉक्टरों की जगह नहीं लेगी, बल्कि उनके काम को और मजबूत बनाएगी। गेट्स फाउंडेशन और ओपनएआई ने इस परियोजना के लिए दो साल में 50 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है। बिल गेट्स ने कहा कि गरीब देशों में, जहां स्वास्थ्य संसाधन कम हैं, वहां एआई एक बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे इलाज तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी और स्वास्थ्य असमानता कम होगी। 

हालांकि कुछ विशेषज्ञों को चिंता है कि यह तकनीक अंग्रेजी भाषा पर आधारित है, जबकि रवांडा में अधिकतर लोग किन्यारवांडा भाषा बोलते हैं। डिजिटल विशेषज्ञ ऑडासे नियोंकुरु ने कहा कि अगर एआई स्थानीय भाषा में काम नहीं करेगा तो इलाज में दिक्कतें आ सकती हैं। सरकार और तकनीकी कंपनियां अब इसे किन्यारवांडा भाषा में विकसित करने पर काम कर रही हैं।

ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, विदेशी सहायता पर सख्ती और बढ़ेगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने विदेशी सहायता से जुड़े नियमों को और सख्त करने का फैसला किया है। अब अमेरिका उन संस्थाओं को भी मदद नहीं देगा जो गर्भपात सेवाओं के साथ-साथ जेंडर आइडेंटिटी या डीईआई (डायवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूजन) कार्यक्रमों को बढ़ावा देती हैं। पहले यह रोक केवल गर्भपात से जुड़ी सेवाओं तक सीमित थी।

इस नीति को मेक्सिको सिटी पॉलिसी कहा जाता है, जिसे सबसे पहले राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने लागू किया था। ट्रंप प्रशासन ने इसके दायरे को और बढ़ा दिया है। नए नियमों से करीब 30 अरब डॉलर की विदेशी सहायता प्रभावित हो सकती है, जो अंतरराष्ट्रीय संगठनों और एजेंसियों को दी जाती है।

मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि इससे दुनिया के गरीब देशों में महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। ह्यूमन राइट्स कैंपेन की अध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला राजनीति को इंसानी जीवन से ऊपर रखता है। हालांकि ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल उन नीतियों पर नहीं होना चाहिए जो उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब अमेरिका पहले ही विदेशी सहायता में भारी कटौती कर चुका है।

दक्षिण अफ्रीका में स्कूल बस हादसा, मौत का आंकड़ा 14 पहुंचा
दक्षिण अफ्रीका के गाउतेंग प्रांत में हुए दर्दनाक स्कूल बस हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। गुरुवार को दो किशोर छात्राओं की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ था जब एक निजी मिनीबस 16 छात्रों को स्कूल छोड़ने जा रही थी और उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई थी।

हादसे में मौके पर ही 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बस चालक और ट्रक में बैठे एक यात्री सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। कुछ घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन अब भी दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मृतक छात्राएं काफी गंभीर हालत में थीं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस मामले में बस चालक अयांडा दलदला पर पहले लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब आरोप बढ़ाकर हत्या के 14 मामले और हत्या की कोशिश के 3 मामले कर दिए गए हैं। साथ ही उस पर बिना वैध लाइसेंस वाहन चलाने का भी आरोप है। चालक ने अदालत में जमानत मांगने से इनकार कर दिया है।

अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान की चेतावनी, करोड़ों लोग अलर्ट पर
अमेरिका के कई राज्यों में एक बेहद खतरनाक बर्फीला तूफान आने की चेतावनी दी गई है। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक करीब 10 करोड़ लोग किसी न किसी तरह की मौसम चेतावनी के दायरे में हैं। यह तूफान न्यू मैक्सिको से लेकर कैरोलाइना तक और फिर पूर्वी तट के बड़े शहरों तक असर डाल सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि कई इलाकों में आधा इंच तक बर्फ जम सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने और लंबे समय तक बिजली गुल रहने का खतरा है। वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और बोस्टन जैसे शहरों में एक फुट तक बर्फ गिरने की आशंका जताई गई है। तूफान के कारण हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द हो सकती हैं और सड़कों पर यात्रा बेहद खतरनाक हो जाएगी। कई राज्यों ने पहले से ही नमक और ब्राइन छिड़कने की तैयारी शुरू कर दी है। शिकागो जैसे शहरों में सैकड़ों स्नोप्लो मशीनें सड़कों पर तैनात की गई हैं।

मेक्सिको में एल बोटोक्स की गिरफ्तारी, संगठित अपराध पर बड़ा वार
मेक्सिको के पश्चिमी राज्य मिचोआकान में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसे एल बोटोक्स के नाम से जाना जाता है। उस पर नींबू किसानों से जबरन वसूली और कई हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों के मुताबिक उसका असली नाम सेसर अलेजांद्रो सेपुल्वेदा अरेलानो है और वह व्हाइट ट्रोजन्स नाम के आपराधिक गिरोह का सरगना था। यह गिरोह खतरनाक ड्रग कार्टेल जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल से जुड़ा हुआ माना जाता है। सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हारफुच ने बताया कि एल बोटोक्स के खिलाफ हत्या और वसूली के 11 से ज्यादा वारंट जारी थे। वह किसानों से भारी रकम वसूलता था और जो लोग विरोध करते थे, उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पिछले साल अक्टूबर में नींबू उत्पादक संघ के अध्यक्ष बर्नार्डो ब्रावो की हत्या भी इसी गिरोह से जुड़ी बताई जा रही है।

ब्रावो ने खुले तौर पर संगठित अपराध के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि माफिया हर व्यापारिक गतिविधि पर कब्जा कर रहा है। उनकी हत्या के बाद पूरे राज्य में गुस्सा फैल गया था। इसके कुछ ही हफ्तों बाद एक लोकप्रिय मेयर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्य के गवर्नर ने कहा कि यह गिरफ्तारी माफिया के खिलाफ बहुत बड़ा झटका है। मिचोआकान मेक्सिको में नींबू और एवोकाडो का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। सरकार का मानना है कि इस गिरफ्तारी से किसानों को राहत मिलेगी और अपराध पर कुछ हद तक लगाम लगेगी।

असफल अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने की मांग, स्वीडन का EU से आग्रह
स्वीडन के प्रवासन मंत्री योहान फोर्शेल ने यूरोपीय संघ से अपील की है कि जिन अफगान नागरिकों को शरण नहीं मिली है या जिन्होंने यूरोप में अपराध किए हैं, उन्हें वापस उनके देश भेजने के लिए एक साझा व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि अभी ऐसे लोगों को वापस भेजना लगभग असंभव हो गया है, क्योंकि उनके पास पहचान पत्र या यात्रा दस्तावेज नहीं होते। फोर्शेल ने कहा कि यूरोप तालिबान सरकार को मान्यता नहीं देना चाहता, लेकिन तकनीकी स्तर पर दस्तावेज जारी करने की व्यवस्था बन सकती है। इससे अवैध रूप से रह रहे या अपराध में शामिल लोगों को उनके देश भेजना आसान होगा। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग अपराध करते हैं, वे खुद यह तय कर लेते हैं कि वे समाज का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

उन्होंने यह भी बताया कि आधे से ज्यादा अफगान शरणार्थियों के आवेदन खारिज हो जाते हैं। अगर उन्हें वापस नहीं भेजा गया, तो यूरोप में शरण देने की नीति पर लोगों का भरोसा कम हो जाएगा। स्वीडन सरकार का मानना है कि इससे कानून का सम्मान और सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा है कि अफगानिस्तान के वास्तविक प्रशासन से तकनीकी बातचीत चल रही है। इसके जरिए प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है।

म्यांमार में लगे 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके
म्यांमार में गुरुवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप रात 11 बजकर 04 मिनट पर आया। इसका केंद्र म्यांमार में था और इसकी गहराई जमीन के अंदर 90 किलोमीटर थी।

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का स्थान 20.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण इससे किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 14 जनवरी 2026 को भी म्यांमार में भूकंप आया था। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और इसकी गहराई केवल 10 किलोमीटर थी। उस भूकंप का केंद्र 25.05 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.80 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

विशेषज्ञों के अनुसार, कम गहराई यानी उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी तरंगें जल्दी जमीन की सतह तक पहुंच जाती हैं, जिससे तेज झटके लगते हैं और इमारतों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। वहीं, ज्यादा गहराई वाले भूकंप आमतौर पर कम नुकसान करते हैं। फिलहाल म्यांमार में आए इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

हैती में अशांति फैलाने वालों को अमेरिका की खुली चेतावनी
अमेरिका ने हैती की अंतरिम ट्रांजिशनल काउंसिल को चेतावनी दी है कि वह सरकार में ऐसे किसी भी बदलाव से बचे जो देश को अस्थिर कर सकता है। हैती में अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया कि जो कोई भी ऐसी पहल का समर्थन करेगा जो गिरोहों को फायदा पहुंचाती हो, उसे अमेरिकी हितों और हैती की जनता के खिलाफ माना जाएगा। अमेरिकी बयान के अनुसार, ऐसी किसी भी कोशिश के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे। 

द. कोरिया भेजे जाएंगे कंबोडिया से ठगी में गिरफ्तार 73 आरोपी
कंबोडिया में ऑनलाइन ठगी के मामलों में पकड़े गए 73 दक्षिण कोरियाई नागरिकों को जांच के लिए इस सप्ताह दक्षिण कोरिया भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इन आरोपियों पर करीब 48.6 अरब वॉन (लगभग 33 अरब डॉलर) की ठगी का आरोप है। इनमें 65 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। ये हाल के महीनों में कंबोडिया में गिरफ्तार किए गए लगभग 260 कोरियाई नागरिकों में से हैं। दक्षिण कोरिया सरकार एक चार्टर्ड विमान भेजेगी, जो शुक्रवार को आरोपियों को वापस लाएगा।

सिंगापुर में भारतीय फिल्म महोत्सव के दूसरे संस्करण का शुभारंभ
सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफ) 2026 के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया। उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अम्बुले ने 21 फिल्मों के इस महोत्सव को भारत और सिंगापुर के बीच लोगों से लोगों के संबंध मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच बताया। यह फिल्म महोत्सव 23 जनवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। उन्होंने सिंगापुर सरकार, सिंगापुर फिल्म सोसाइटी और गोल्डन विलेज सिनेमा समेत सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 

सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट के शीर्ष पांच यात्री बाजारों में भारत शामिल
भारत ने एक बार फिर सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट के लिए यात्री यातायात और कार्गो वॉल्यूम के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच बाजारों में अपनी जगह बनाई है। चांगी एयरपोर्ट ग्रुप (सीएजी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में एयरपोर्ट पर कुल 6.99 करोड़ यात्रियों की आवाजाही हुई, जो पिछले वर्ष (2024) के मुकाबले 3.4 फीसदी अधिक है। भारत के साथ इस सूची में चीन, इंडोनेशिया, मलयेशिया और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं। विस्तार के मामले में पिछला साल चांगी एयरपोर्ट के लिए रिकॉर्ड रहा। 

सिंगापुर की ट्री लेडी कीर्तिदा मेकानी का हृदयाघात से निधन
कर्नाटक से आकर सिंगापुर में पर्यावरण के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम बन चुकी कीर्तिदा मेकानी का हृदयाघात से 66 की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और 2024 में सिंगापुर विमेंस हॉल ऑफ फेम में शामिल मेकानी  की विरासत सिंगापुर के हरित क्षेत्रों में बसती है। वह ट्री लेडी कही जाती हैं। 

न्यूजीलैंड- कैंपिंग स्थल में भूस्खलन से दो लोगों की मौत
न्यूजीलैंड के एक घर और कैंपग्राउंड में बृहस्पतिवार को भूस्खलन से तबाह हो गए। कई लोग मलबे में दबे हैं, जिनमें से 2 की मौत हो गई। यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में माउंट मौंगानुई के नीचे हुए भूस्खलन की सूचना के बाद आपातकालीन सेवाओं ने पूरी जानकारी दी। भूस्खलन का मलबा एक कस्बे में स्थित बीचसाइड हॉलिडे पार्क पर आ गिरा। पुलिस अधीक्षक टिम एंडरसन ने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। फायर एंड इमरजेंसी न्यूजीलैंड के कमांडर विलियम पाइक ने कहा, भूस्खलन के तीन घंटे बाद तक मलबे से किसी को भी नहीं निकाला जा सका था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन से बाहर हुआ अमेरिका, बकाया चुकाने से भी इनकार
अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से बाहर निकल गया है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका इसका सबसे बड़ा दानदाता है। अमेरिका ने कहा कि वह 260 मिलियन डॉलर बकाया का भुगतान भी नहीं करेगा। ट्रंप प्रशासन ने वैश्विक संगठन से बाहर निकलने का एक साल पहले ही नोटिस दे दिया था। अमेरिका के इस कदम को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इससे अमेरिकी और वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। 

अमेरिकी कानून का भी होगा उल्लंघन
विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप के इस कदम से अमेरिकी कानून का भी उल्लंघन होगा, जिसके तहत वाशिंगटन को विश्व स्वास्थ्य संगठन को 260 मिलियन डॉलर बकाया चुकाना है। दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल अपने पद ग्रहण करने के पहले दिन एक कार्यकारी आदेश के जरिये यह नोटिस दिया था कि अमेरिका इस संगठन को छोड़ देगा। अमेरिकी कानून के तहत उसे संगठन से बाहर निकलने से पहले एक साल का नोटिस देना होता है और सभी बकाया फीस का भुगतान करना होता है।

फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध: ट्रंप प्रशासन के इस फैसले पर दुनिया के कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोबारा विचार करने का अनुरोध किया है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एदनोम घेब्रेयसस ने भी कहा था, मुझे उम्मीद है कि अमेरिका अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें