जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश में सीजन की बर्फबारी शुरू हो गई है. ऐसे में हिमाचल की कई जगहें विंटर वंडरलैंड में तब्दील हो गई हैं. चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 जगहों के बारे में, जहां का नजारा देखने लायक होता है. हालांकि, यहां जाने से पहले एक बार मौसम और रास्तों की जानकारी जरूर लें.
शिमला में इन दिनों भारी बर्फ देखने को मिल रही है, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं. बर्फबारी के दौरान शिमला किसी यूरोपीय टाउन जैसा लगने लगता है. बर्फ से ढ़की मॉल रोड, रिज और क्राइस्ट चर्च बिल्कुल विंचर वंडरलैंड सा नजारा पेश करते हैं. हालांकि, बर्फबारी के दौरान ट्रिप प्लान करने से पहले रूट और मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी है.









