अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अमेजन में 16,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी!…तीन महीने में दूसरी बार

Share

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने फिर से अपने हजारों कर्मचारियों के सपनों को तोड़ दिया. कंपनी ने 16,000 कॉर्पोरेट स्टाफ की नौकरियां घटा दी हैं. महामारी के समय जब हायरिंग की बाढ़ आई थी, उस समय भरे गए लोगों में से अब कई परिवारों की रोजी-रोटी अंधकार में चली गई है. यह कंपनी की तीन महीने में दूसरी बड़ी छंटनी है. इससे पहले अक्टूबर में 14,000 नौकरियां कम की गई थीं.

कंपनी का कहना है कि कोरोना के समय में बहुत ज्यादा भर्तियां हुई थीं, अब वह उससे ज्यादा लोगों को हटाकर कंपनी को और मजबूत बनाना चाहती है. कम मैनेजमेंट लेयर, कम कागजी काम (ब्यूरोक्रेसी), ज्यादा जिम्मेदारी कर्मचारियों पर और तेज फैसले लेना यही मकसद है. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करके काम को तेज और सस्ता करना चाहते हैं.

4.6 फीसदी लोगों पर असर
अमेजन में कुल करीब 1.57 मिलियन लोग लेकिन ज्यादातर वेयरहाउस में काम करते हैं. ऑफिस/कॉर्पोरेट वाले सिर्फ करीब 3.5 लाख हैं, तो यह छंटनी उनमें से लगभग 4.6% लोगों पर असर डालेगी. कंपनी ने कहा है कि अमेरिका में ज्यादातर कर्मचारियों को 90 दिन का समय मिलेगा दूसरे रोल के लिए अप्लाई करने का, और जो नहीं मिल पाएगा या नहीं चाहेगा, उसे सेवरेंस पे, जॉब प्लेसमेंट मदद, हेल्थ इंश्योरेंस आदि मिलेगा.

आने वाले समय में कम होगी ऑफिस वाले कर्मचारियों की संख्या
कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एंडी जेसी ने पहले भी कहा था कि एआई की वजह से आने वाले समय में ऑफिस वाले कर्मचारियों की संख्या कम हो सकती है. कंपनी ने ये भी साफ किया कि हर कुछ महीने में ऐसी बड़ी छंटनी का प्लान नहीं है.

काम करने के तरीकों को बदल देगी AI
इस सप्ताह दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुख व्यापार अधिकारियों ने कहा कि एआई इंसानों की ओर से की जाने वाली नौकरियों की जगह नहीं लेगी, हालांकि, कामों को ऑटोमैटिक करके काम करने के तरीके को बदल सकती है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें